झारखण्ड राज्य, बोकारो जिला, जरीडीह प्रखंड, गयछांदा पंचायत से सुरेंदर महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि, इनकी लड़की राशन लेने गई थी तो उसे राशन काट कर दिया गया। इस सम्बन्ध में डीलर से पूछने पर कहा गया की सब का ही कटता है तो तुम्हारा भी कटेगा। इस पर सुरेंदर का कहना है की इस सम्बन्ध में जांच होनी चाहिए

पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पेटरवार  में डॉ कोमल गोयल, डॉ पूजा साहू, डॉ श्रेयशी सिन्हा एवं डॉ अभिजीत प्रकाश के द्वारा ओरल हेल्थ अवेर्नेस के तहत दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया.  जिसमें विद्यालय के कक्षा 6 से 10 तक के कुल 350 भैया एवं बहनों के दाँतों की जाँच की गई. साथ ही बच्चों के बीच दाँतो की साफ-सफाई एवं रख-रखाव की जानकारी दी गई. इस अवसर पर प्रभारी आचार्य सुरेश साव, सभी आचार्य जी एवं दीदी जी उपस्थित थे.

झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे.एम रंगीला ने बताया की आज की तारीख में सभी शहरों में अतिक्रमण एक गंभीर समस्या बन गई है उसे हटाने के लिए इस अभियान को चलाया जा रहा है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे.एम रंगीला ने बताया कि जब से सुकदेव भोई ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्व विद्यालय के कुलपति पद योग्यदान दिया था तब से ही उस पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाया जाता रहा आखिर में कुलाधिपति के आदेश से उन्हें हटा दिया गया है जिससे छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

खबरें फटाफट 13 अक्टूबर 2023 बोकारो मोबाइल वाणी

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से कमलेश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है कि ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल से आठ बिंदुओं पर सूचना की मांग की गई।

दुर्गा पूजा को ले कर पेटरवार थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की एक बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता प्रमुख शारदा देवी ने की. पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार ने  बताया कि क्षेत्र में 14  लाइसेंसी व 7 गैर लाइसेंसी दुर्गा पूजा समिति हैं जिनके द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है. सभी जगहों की पूजा समिति के अध्यक्ष से आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों, पंडाल, बिजली की स्थित, भीड़ की स्थिति, वोलेंटियर सहित अन्य विन्दुओं की जानकारी बारी -बारी से ले कर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया. कहा कि पूजा-पंडाल के गाइड लाइन के मद्देनजर सावधानी पूर्वक पूजा संपन्न करावेंगे. जहाँ-जहाँ  प्रशासन की जरुरत महसूस हो तो तुरत खबर करें. किसी भी तरह की बात बिगड़ती है तो तुरंत जानकारी दें. कहा हर हाल में पंडाल में आग नहीं लगे. बिजली विभाग से एनओसी लेंगे. 10 बजे रात के बाद डीजे नहीं बजे. मेन रोड पर वसूली नहीं हो. भीड़ -भाड़ व रावण दहन मे विशेष सावधानी बरतें. बैठक में दशहरा त्यौहार को शांति पूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, जिप सदस्य प्रहलाद महतो, उप प्रमुख सीमा देवी, बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति, अरजुवा मुखिया उर्मिला देवी, सीओ अशोक राम, पंचानन महतो, मुमताज अंसारी, पूर्व मुखिया अजय सिंह, गुलाब चंद मांझी, मनोहर मुर्मू, कौशर हाश्मी,  रितेश सिन्हा सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे.

पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत अंतर्गत घांसी टोला में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में भोजन का अधिकार अभियान झारखंड तथा ज्ञान विज्ञान समिति बोकारो के तत्वावधान में अंडा अभियान का शुरुआत गुरुवार किया गया. इस अवसर पर बुंडू मुखिया मुखिया निहारिका सुकृति, ज्ञान विज्ञान समिति के प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ठाकुर एवं जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से आंगनबाड़ी केंद्र के 30 बच्चों के बीच अंडा का वितरण किया.  साथ में अंडा अभियान को आगे बढ़ाते हुए सरकार से आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को प्रतिदिन अंडा देने की मांग की गई. कहा गया कि राज्य सरकार के कैबिनेट में अंडा देने का प्रस्ताव पहले ही कर चुकी परंतु अभी तक कोई पहल नही किया गया. इस विषय पर ध्यान आकर्षित करने के लिए ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से अंडा अभियान चलाया  जा रहा है.  इस अवसर पर पंकज कुमार सिन्हा ने कहा कि यदि आंगनवाड़ी केंद्रों में प्रतिदिन अंडा दिया जाता तो बच्चों में कुपोषण कम होती. इस कार्यक्रम में  रितेश कुमार सिन्हा, आंगनबाड़ी के सेविका रेखा कश्यप, रमेश मुंडा, दिलीप कुमार महतो, पार्वती देवी एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

12 अक्टूबर सूचना अधिकार दिवस पर विशेष सूचना मांगो भ्रष्टाचार मिटाओ अभियान की जरूरत

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से मुद्रिका कुमारी , की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कंचन कुमारी से हुई। कंचन बताती है कि पर्यावरण को बचाना बहुत जरूरी है