पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पेटरवार में डॉ कोमल गोयल, डॉ पूजा साहू, डॉ श्रेयशी सिन्हा एवं डॉ अभिजीत प्रकाश के द्वारा ओरल हेल्थ अवेर्नेस के तहत दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया. जिसमें विद्यालय के कक्षा 6 से 10 तक के कुल 350 भैया एवं बहनों के दाँतों की जाँच की गई. साथ ही बच्चों के बीच दाँतो की साफ-सफाई एवं रख-रखाव की जानकारी दी गई. इस अवसर पर प्रभारी आचार्य सुरेश साव, सभी आचार्य जी एवं दीदी जी उपस्थित थे.
