दुर्गा पूजा को ले कर पेटरवार थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की एक बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता प्रमुख शारदा देवी ने की. पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि क्षेत्र में 14 लाइसेंसी व 7 गैर लाइसेंसी दुर्गा पूजा समिति हैं जिनके द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है. सभी जगहों की पूजा समिति के अध्यक्ष से आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों, पंडाल, बिजली की स्थित, भीड़ की स्थिति, वोलेंटियर सहित अन्य विन्दुओं की जानकारी बारी -बारी से ले कर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया. कहा कि पूजा-पंडाल के गाइड लाइन के मद्देनजर सावधानी पूर्वक पूजा संपन्न करावेंगे. जहाँ-जहाँ प्रशासन की जरुरत महसूस हो तो तुरत खबर करें. किसी भी तरह की बात बिगड़ती है तो तुरंत जानकारी दें. कहा हर हाल में पंडाल में आग नहीं लगे. बिजली विभाग से एनओसी लेंगे. 10 बजे रात के बाद डीजे नहीं बजे. मेन रोड पर वसूली नहीं हो. भीड़ -भाड़ व रावण दहन मे विशेष सावधानी बरतें. बैठक में दशहरा त्यौहार को शांति पूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, जिप सदस्य प्रहलाद महतो, उप प्रमुख सीमा देवी, बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति, अरजुवा मुखिया उर्मिला देवी, सीओ अशोक राम, पंचानन महतो, मुमताज अंसारी, पूर्व मुखिया अजय सिंह, गुलाब चंद मांझी, मनोहर मुर्मू, कौशर हाश्मी, रितेश सिन्हा सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे.
