पेटरवार निवासी जगत किशोर प्रसाद बक्शी के पुत्र सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय रघु बहियार के सहायक अध्यापक सौरभ बक्शी( 44 वर्ष) का रविवार को दिन के साढ़े दस बजे इलाज के दौरान रांची कैंसर अस्पताल में निधन हो गया. सहायक अध्यापक पिछले डेढ़ साल से कैंसर रोग से पीडित थे. प्रखंड के मायापुर पंचायत अंतर्गत रघुबहियार उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सहायक अध्यापक के रूप में लंबे समय से पदस्थापित थे. इनके निधन पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी घनश्याम साहू, सीआरपी विकास चंद्र मेहता, बीआरसी के कम्प्यूटर ऑपरेटर कुमार कौशलेश, बालगोबिन्द महतो, मनोज कुमार दसौंधी, सूरज रविदास, गौतम कुमार, संजय शर्मा सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है.
