अग्रसेन जी महाराज सेवा संघ एवं मारवाड़ी युवा मंच पेटरवार शाखा के तत्वाधान में श्री श्री 1008 अग्रसेन जी महाराज जयंती समारोह का आयोजन रविवार देर शाम को बुंडू पंचायत स्थित गागी हाट के निकट किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों शशिकांत सिंगला, रविकांत सिंगला, महेंद्र कुमार मोर, राजकुमार अग्रवाल, प्रेम कुमार मोर, रामावतार मोर एवं सुशील अग्रवाल के द्वारा अग्रसेन जी महाराज के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि हम सबों को अग्रसेन जी महाराज के द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है. इस दौरान चित्रकला, पेंटिंग, नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया. मौके पर सेवा संघ एवं युवा मंच के अन्य दर्जनों लोग उपस्थित थे.
