Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के चम्पारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से मीणा देवी जानना चाहती हैं की चमकी बुखार क्या है। और इससे बचने का क्या उपाय है
नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को एसडीएम ने दिलाई शपथ सुगौली,पू.च:--प्रखंड के पंचायतों में हुए त्रिस्तरीय उप चुनाव में विजयी और निर्विरोध निर्वाचित प्रतिनिधियों का मंगलवार को प्रखंड परिसर में सदर अनुमंडल दंडाधिकारी श्रेष्ठ अनुपम और अंचलाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड उप निर्वाचि पदाधिकारी धमेंद्र प्रसाद गुप्ता ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ लेने वालों में संजीदा प्रवीण,अजय बैठा,रुबी देवी और ज्योति कुमारी राम रही। एसडीएम श्री अनुपम ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने के साथ-साथ शराब बंदी पर रोक लगाने की शपथ भी दिलाई।गौरतलब हो कि पिछले 25 मई को हुए त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में उत्तरी मंसिघा पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 06 के पंचायत समिति सदस्य,वार्ड 01 के ग्राम पंचायत सदस्य पद और दक्षिणी श्रीपुर पंचायत के वार्ड 8 और दक्षिणी छपरा बहास पंचायत के वार्ड 15 के वार्ड पंच के पद के लिए चुनाव हुआ था।जिसमें निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य संजीदा प्रवीण,ग्राम पंचायत सदस्य पद पर अजय बैठा निर्वाचित हुए थे और वार्ड पंच पद पर रुबी देवी और ज्योति कुमारी राम निर्विरोध निर्वाचित हुई है। जिनका शपथ ग्रहण कराया गया।मौके पर जेएसएस प्रियरंजन,बीपीआरओ नाजीश प्रवीण उपस्थित रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों की हुई सप्ताहिक समीक्षा बैठक सुगौली,पू.च:--स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को डॉक्टरों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शुभम कुमार की अध्यक्षता में सप्ताहिक समीक्षा बैठक की गई।जिसमे में दर्जनों की संख्या में मेडिकल अफसर शामिल हुए।जहां प्रभारी श्री कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में चिकित्सकों के द्वारा किए गये कामों का आनलाइन रिपोर्ट करना है।जिससे उनके द्वारा किए गए कामों और मरीजों को मिलने वाले लाभ के बारे में पता चल सके।वही बैठक में उपस्थित डाक्टरों ने क्षेत्र में आने वाली अपनी समस्याओं को रखा।जिसका सामाधान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी श्री कुमार के द्वारा किया गया।साथ ही श्री कुमार ने प्रखंड क्षेत्र में काम करने वाले डाक्टरों को बताया कि हमें अपनी सेवा नियमित रूप से मरीजों को देनी है जिससे उनको पूरी सुविधा मिल सके।सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं को हर हाल में आम जनता तक पहूचाना है। और अपनी सेवा देकर उनको स्वस्थ रखना है।बैठक में डॉ मयंक,डॉ कुमारी पल्लवी,डॉ सिबकतुल्लाह,डॉ उत्कर्ष राज,डॉ मोहम्मद अयाज आलम,डॉ राजीव कुमार, डॉ मनोज,डॉ एमए असद और बीसीएम नितेश कुमार गिरी शामिल रहे।
Transcript Unavailable.
सुगौली,पू.च:--प्रखंड के फुलवरिया पंचायत के छपवा चौक पर नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूसन कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरु किया गया है।यह कार्य कार्यपालक विधुत अभियंता प्रदीप सुमन और सहायक विधुत अभियंता सुनील रंजन के निर्देशानुसार शुरु किया गया।सहायक बिधुत अभियंता सुनील रंजन ने बताया की स्मार्ट मीटर लग जाने से ग्राहकों को कई सुविधाएं मिलेंगी। ग्राहक रोज की अपनी खपत देख सकते है।बिजली कटने से 72 घंटे पहले सूचना दी जाएगी।उन्होंने बताया कि बिजली कार्य दिवस के दौरान ही कटेगी और 10 बजे से 1 बजे के मध्य ही कटेगी।ताकि ग्राहक को कोई असुविधा ना हो। राष्ट्रीय छुट्टी- पर्व त्योहार के दिन बिजली नही कटेगी।सब डीविजन इंचार्ज तेजप्रताप सिंह ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाना सभी ग्राहकों के लिए अनिवार्य है। ग्राहकों के पुराने मीटर को बदल कर इस स्मार्ट मीटर को लगाया जायेगा।वही मीटर बदलने के लिए कोई शुल्क देय नही होगा।विधुत उपभोक्ता प्ले स्टोर से बिहार सुगम स्मार्ट मीटर एप्लीकेशन डाउनलोड करके रिचार्ज कर सकते हैं।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के चम्पारण जिला के ग्राम बहादुरपुर से कविता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी चाहती हैं
बिहार राज्य के चम्पारण जिला के ग्राम बहादुरपुर से रीना देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रही हैं कि उन्होंने बहुत ही पहले शौचालय के लिए आवेदन भरकर जमा किया था। लेकिन अभी तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है
बिहार राज्य के चम्पारण जिला के ग्राम बहादुरपुर से माया देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उन्होंने वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन भरकर जमा किया था। लेकिन अभी तक कोई भी लाभ प्राप्त नहीं हो पाया है। जिसके चलते वह काफी परेशान है
