उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से रमजान अली ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नसरीन खातून से बातचीत किया। बातचीत के दौरान नसरीन ने बताया कि सरकार के द्वारा महिलाओं को महत्व दिया गया है। राशन कार्ड महिलाओं के नाम से बनाया जाता है। जमीन महिला के नाम पर खरीदने पर पैसा कम लगता है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से रमजान अली न मोबाइल वाणी के माध्यम से एक महिला श्रोता से बातचीत किया। बातचीत के दौरान महिला ने बताया कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे जा रही हैं। महिलाओं के नाम जमीन भी किया जा रहा है, वो भी कम पैसे में। साथ ही राशन कार्ड में भी महिला को ही मुखिया का स्थान दिया गया है

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से मोहम्मद आरिफ की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से इरसाद अहमद से हुई। इरसाद अहमद यह बताना चाहते है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कुछ बंदोबस्त करना चाहिए। उनको रोजगार दिया जाना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से अरविन्द श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सौरभ से हुई। सौरभ यह बताना चाहते है कि महिलाओं को उनके ससुराल में हक़ मिलना चाहिए। मायके में उनको अधिकार नहीं मिलना चाहिए। जितना हक़ उनके पति का होता है उतना ही हक़ पत्नी को भी मिलना चाहिए।

पछ बिपछ पर बिचार

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली , की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई। श्रोता यह बताना चाहते है कि सरकार ने महिलाओं के पक्ष में यह आदेश पारित कर दिया की अगर कोई पुरुष की मृत्यु होती है और उसकी कोई अविवाहित बेटी है तो उनका भी संम्पत्ति में नाम रहेगा।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद अज़ीज़ से हुई। मोहम्मद अज़ीज़ यह बताना चाहते है कि जिस तरह से पुरुष आगे बढ़ रहे है उसी प्रकार महिला भी आगे बढ़ रही है। हर क्षेत्र में पुरुष से ज्यादा महिला ही देखी जाती है काम करते हुए।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सचिन कुमार चौधरी से हुई। सचिन कुमार चौधरी यह बताना चाहते है कि राशन कार्ड में महिलाओं को मुख्या दर्जा दिया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी महिला पुरुषों से कम नहीं है। महिला हर क्षेत्र जैसे सेना में शामिल होना , हवाई जहाज़ उड़ाना आदि, में आगे बढ़ रही है। महिला और पुरुष में कोई अंतर नहीं है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से रमजान अली ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रूही से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि पहले महिलाओं को शिक्षा का अधिकार नहीं दिया जाता था। लेकिन अभी महिलाओं को उनकीइक्षा के अनुसार पढ़ने का अधिकार मिल रहा है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से रमजान अली ने मोबाइल वाणी के माध्यम से निखिल त्यागी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि पहले महिलाओं को अधिकार नहीं दिया जाता था। लेकिन अब इन चीज़ों में बदलाव आया है। महिलाएं स्वतन्त्र रूप से जी रही हैं। महिलाओं को समाज में अपनी बात रखने का पूरा अधिकार दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया लकि महिलाओं के नाम से संपत्ति होना चाहिए