उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से 33 वर्षीय खुशबु श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से संजू से हुई। संजू कहती है कि मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति का पहचान करना एक महत्वपुर्ण काम है। जो हमें उनके साथ बेहतर तरीके से बातचीत करने या उनकी ज़रूरतों को समझने में मदद कर सकता है। यहाँ कुछ तरीके है जिनसे हम मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति पहचान कर सकते है। मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति अपनी भावनाओं ,विचार और व्यवहार को पहचानते हैं। वे जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखते है। वे आत्मविश्वास से भरे रहते है। वे सकारात्मक व्यवहार करते है ,सामाजिक रूप से अच्छे रहते है। वे समस्याओं का समाधान करने में सक्षम रहता है और चुनौतियों का समाधान करने में सक्षम रहता है

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से शिखा श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पल्लवी से हुई।पल्लवी यह बताना चाहती है कि अवसाद से पीड़ित व्यक्ति की देखभाल करना एक चुनौतीपूर्ण काम हो सकता है। लेकिन लोगों का समर्थन उन्हें बेहतर महसूस करा सकता है।उन्हें पेशेवर मदद के लिए प्रोत्साहित करें।उनकी देखभाल करें और खुद की देखभाल करें।बार बार सिर दर्द और चक्कर, कई कारणों से हो सकते हैं। मानसिक तनाव विकार से दर्द हो सकता है खासकर जब तनाव लंबे समय तक रहता है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से शिखा श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रूद्र प्रताप सिंह से हुई। रूद्र प्रताप सिंह यह बताना चाहते है कि मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों हमारे सामाजिक स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण पहलू हैं जबकि दोनों के बीच कुछ ओवरलैप होता है। वे अलग अलग पहलू हैं जो लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं।मानसिक स्वास्थ्य लोगों के भावनात्मक,मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कल्याण को फिर संदर्भित करता है या लोगों के विचारों भावनाओं और व्यवहारों को प्रभावित करता है और लोगों के जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करता है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से आर.के की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुरभि से हुई। सुरभि यह बताना चाहती है कि अवसाद से बिना दवा के भी निकला जा सकता है।यह संभव है। अवसाद एक ऐसी समस्या है जिसका इलाज विभिन्न तरीकों से किया जा सकता है जबकि दवाएं अवसाद के इलाज में मदद कर सकती हैं।कुछ लोगों के लिए दवा अवसाद से निकलना संभव हो सकता है।बिना दवा के अवसाद से निकलने के तरीके चिकित्सा अवसाद के इलाज में मदद कर सकते हैं।एक प्रशिक्षित चिकित्सक व्यक्ति के अपने विचारों और भावनाओं को समझने पर प्रतिबंधित करने में मदद कर सकता है।व्यायाम अवसाद के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है,नियमित व्यायाम को बढ़ावा देता है जो हमारे मूड को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। सामाजिक समर्थन अवसाद के इलाज में मदद कर सकता है। दोस्तों, परिवार के सदस्यों और समर्थन समूहों में संपर्क में रहना महत्वपूर्ण है।तनाव प्रबंध तकनीकी अवसाद के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। ध्यान योग और गहरी सांस लेना जैसी तकलीफें तनाव को कम करने में मदद कर सकती हैं। स्वस्थ जीवन शैली अवसाद के इलाज में मदद कर सकती हैं।स्वास्थ्य आहार और पर्याप्त नींद लेना महत्त्वपूर्ण है।दवाएं अवसाद के इलाज में मदद कर सकती हैं। लेकिन वे दुष्प्रभाव पैदा कर सकती हैं।बिना दवा के अवसाद से निकलने में लोग दवाओं के दुष्प्रभाव से बच सकते हैं।बिना दवा के अवसाद से निकलने से आप आत्मनिर्भरता की भावना विकसित कर सकते हैं।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से शालू श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई। श्रोता यह बताना चाहती है कि मानसिक स्वास्थ्य वह समस्याएं हैं जो लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं।इनमे अवसाद चिंता,विकार और अन्य विकार शामिल हो सकते हैं।मानसिक स्वास्थ्य हमारे विचारों,भावनाओं और व्यवहारों को प्रभावित करती है और लोगों के जीवन के गुणवत्ता को कम कर सकती हैं।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से शिखा श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मीना से हुई। मीना यह बताना चाहती है कि मानसिक स्वास्थ्य लोगों के भावनात्मक मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कल्याण को संदर्भित करता है या लोगों के विचारों और भावनाओं और व्यवहार को प्रभावित करता है और जीवन की गुणवत्ता को निर्धारित करता है। मानसिक स्वास्थ्य अच्छा होने से लोग अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेने,सम्बन्ध बनाने और जीवन के चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होते हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से 45 वर्षीय विजय ,मोबाइल वाणी के माध्यम से एक महिला से बात कर रहे है। ये कहती है कि बार बार अगर आत्महत्या के विचार आते है तो यह महत्वपुर्ण है कि आप तुरंत मदद लें। आत्महत्या के विचार एक गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या के संकेत हो सकते है। और इसका इलाज किया जा सकता है।कई देशों में आत्महत्या हेल्पलाइन है जो चौबीस घंटे चलता है।इसमें बात कर के आप सुरक्षित रह सकते है।ध्यान करना ,योग करना ,गहरी सांस लेने से आत्महत्या के विचार को कम किया जा सकता है .

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से 32 वर्षीय शिखा श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनल से हुई।सोनल यह बताना चाहती है कि बच्चों में मानसिक बमारी हो सकती है। बच्चों में मानसिक विकास का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।बच्चों में मानसिक तनाव होने पर वह अधिक चिड़चिड़ा हो जाते हैं।उनके मूड में बदलाव हो जाते हैं।बच्चों में मानसिक तनाव होने पर उनका इलाज कराया जा सकता है।बच्चों में मानसिक तनाव के कई कारण हो सकते हैं जैसे -माता पिता के बीच तलाक या विवाद होना,नींद की समस्या होना,अधिक या कम खाने की आदत,दोस्तों के साथ समस्या आदि।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से 32 वर्षीय शिखा श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से माही से हुई।माही यह बताना चाहती है कि अगर मानसिक चिंता के कारण दैनिक जीवन प्रभावित हो रही है तो डॉक्टर से मिलना चाहिए।मानसिक तनाव होने पर दवा लेना चाहिए।अगर किसी व्यक्ति को भावनात्मक समर्थन की जरूरत है तो वह अपना भावना को बता सकते हैं।शराब और नशीली दवाओं का सेवन करने से भी मानसिक तनाव होती है।यदि कोई व्यक्ति आत्मसम्मान और आत्मविश्वास की कमी अनुभव कर रहा है और इससे उसके जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है तो उनको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से खुशबू श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई।श्रोता यह बताना चाहते हैं कि योग करने से लोगों के मस्तिष्क में सकारात्मक असर डालती है।योग करने से चिंता कम होती है।योग करने से मानसिक संतुलन बना रहता है।इससे नकारात्मक विचार को दूर करने में मदद मिलती है।लोगों को पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।योग और ध्यान से कई लाभ हो सकते हैं और इसका नियमित अभ्यास करना चाहिए।आरामदायक स्थान पर योग और ध्यान करना चाहिए और इस कार्य को करने के समय धैर्य रखना चाहिए।