उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमजान अली मोबाइल वाणी के माध्यम से बर्कातून निशा से बातचीत हुई।बर्कातून निशा कहती है कि माता पिता के संपत्ति में लड़कों की तरह लड़कियों को भी हिस्सा मिलना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से मोबाइल वाणी के माध्यम से संवाददाता रमजान अली ने कौशेली से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी की जैसे पुरुषों को जमीन जायदाद में हक मिलता है। वैसे ही महिलाओं को भी हिस्सा मिलना चाहिए। महिलायें घर को संभालती हैं इसलिए कोई भेदभाव किये बिना उन्हें भी हक मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से शबरी आलम से हुई। ये कहते है कि जिस तरह पुरुष को संपत्ति का अधिकार मिल रहा है उस तरह महिलाओं को भी संपत्ति का अधिकार मिल रहा है। महिलाओं को लाभ मिल रहा है।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रवि कुमार से हुई।रवि कुमार यह बताना चाहते हैं कि लोग किसी व्यक्ति को कोई भी काम जबरजस्ती कराते हैं जिसके कारण मानसिक रोग होता है
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमज़ान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से राकेश चौधरी से हुई। राकेश कहते है कि मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए पहले परिश्रम करना होगा। खाली रह कर स्वस्थ नहीं रह सकते है। दिनचर्या में दो चार घंटा मेहनत करेंगे तो इससे स्वास्थ्य बेहतर होगा और मानसिक पीड़ा कम होगी। अपने सोच को सकारात्मक रखे। मन में सकारात्मक विचार लाए
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से डॉ सुजीत भारती से हुई। सुजीत कहते है कि जब व्यक्ति तनाव मुक्त रहेंगे तो वो मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। लेकिन आज के दौर में किसी को बेरोज़गारी का तनाव है ,पढ़ाई का तनाव है ,परिवार का तनाव है तो ऐसे में तनाव मुक्त रहना बहुत मुश्किल है। यह चुनौती बन गयी है। लेकिन लोग कोशिश करे और तनाव मुक्त रहे। थोड़ा कमाए और उसी में गुज़ारा करें। परिवार के साथ मिलजुल कर रहे। बच्चे मोबाइल से दूर रहे
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से गोविन्द से हुई। गोविन्द यह बताना चाहते हैं कि अगर मन्यव स्वास्थ्य है तो उसके पास सब कुछ है।स्वस्थ रहने के लिए खान पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमज़ान अली ,मोबाइल वाणी के माध्यम से राम धीरज चौधरी से बात कर रहे है। मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए व्यक्ति को ईगो नहीं रखना चाहिए। ईगो में ठेस पहुँचने से स्ट्रेस पैदा होता है। व्यक्ति को अच्छा भोजन करना चाहिए। खानपान पर बराबर ध्यान देना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कौशल अली से हुई। कौशल कहते है कि इंसान को स्वस्थ रहना चाहिए। लोगों से ज़्यादा मेल जोल नहीं रखना चाहिए।मोबाइल का भी इस्तेमाल कम करना चाहिए। बच्चे इससे बहुत प्रभावित होते है। इससे मानसिक संतुलन बिगड़ जाती है। उनका पढ़ाई पर ध्यान नहीं जाता है। आवश्यकता अनुसार ही मोबाइल का इस्तेमाल करना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से गोविन्द से हुई। गोविन्द कहते है कि आज के समय में मानसिक स्वास्थ्य एक गंभीर समस्या है। और इसे निजात पाने के लिए चिंता मुक्त रहना ज़रूरी है। आज कल समस्याएँ बहुत ज़्यादा है जैसे आर्थिक समस्या ,पारिवारिक समस्या आदि ,इससे दूर रहना है तो मानसिक स्वास्थ्य सही रखना होगा।
