सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी पुलिस को शराब मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने यूपी से बिहार लाए जा रहे शराब की बड़ी खेप को सोहागरा-गुठनी मुख्य मार्ग से बरामद कर लिया है। इसके साथ ही 6 शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करो में सिसवन गांव निवासी विश्वास कुमार, छपरा जिला के महाराजगंज निवासी कमलेश कुमार एवं नीतीश कुमार, काशी बाजार निवासी अभिमन्यु कुमार तिवारी, अमित कुमार गुप्ता, तथा गुठनी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी लखेंद्र राजभर शामिल है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश से बिहार आने वाली वाहनों में भारी मात्रा में शराब लाया जा रहा है। मिली सूचना पर पुलिस ने सुहागरा गुठनी मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया जहां उत्तर प्रदेश से स्कॉर्पियो एवं स्विफ्ट डिजायर कार तथा स्प्लेंडर बाइक से लाई जा रही 18 पेटी यानी 520 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। वहीं तस्करों से अभी पूछताछ की जा रही है।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के सारण जिला के ग्राम कसमर से पूजा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से एक दीदी से उनकी समस्या को लेकर साक्षात्कार किया। जिसमे दीदी ने बताया कि उन्हें अभी तक इन्दिरा आवास योजना कोई लाभ प्राप्त नहीं हो पाया है। जिसके चलते वह काफी परेशान हैं

संसू, हुसैनगंज(सिवान) थाना क्षेत्र के हसनपुरवा निवासी 65 वर्षीय सोहबत मियां विगत 14 मार्च से अचानक घर से गायब हो गए थे। इस संबंध में लापता वृद्ध के पुत्र अफ़रोज़ आलम ने थाने में आवेदन देते हुए कहा है कि 14 मार्च को सुबह घर से निकले थे, किन्तु शाम तक वापस नहीं लौटे। काफ़ी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका। जिसके चलते परिवार में माहौल ग़मगीन है। हालांकि,उनकी मानसिक स्थिति कुछ अच्छी नहीं थी।जिससे अनहोनी की शंका व्याप्त है।थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है।इस पर कार्रवाई की जा रही है।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के सिवान जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जानकारी दे रहे हैं की दरौली विधानसभा क्षेत्र की ग्रामीण सड़कें मरम्मत नहीं होने से आज पूरी तरह जर्जर हो गई है। इन सड़कों पर आए दिन वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जिससे स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभाग के प्रति राहगीर और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मैरवा को बलहू पंचायत से जोड़ने वाली झरहीं नदी बांध सड़क तथा अर्कपुर से शिवपुर सकरा को जोड़ने वाली सड़क एवं बभनौली कन्हौली मुख्य सड़क तथा पतेजी पंचायत के भिठौली गांव की मुख्य सड़क का सबसे बुरा हाल है। इस सड़क पर बने गड्ढे से आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो रहे हैं। जिससे राहगीरों और ग्रामीणों में स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है।

बिहार राज्य के सारण जिला के दिघवारा पंचायत से सुषमा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से लक्ष्मी देवी से उनकी समस्या को लेकर साक्षात्कार किया। जिसमे लक्ष्मी देवी ने बताया कि विधवा पेंशन के लिए सरकारी दफ्तर जाती है, तो उन्हें डाँट फटकार कर भगा दिया जाता है

Transcript Unavailable.

खरसंडा निवासी सूरज कुमार साह का स्मार्टफोन उच्चके उनके हाथ से छीन ले गए। सूरज कुमार साइकल से अपने घर जा रहा था और फ्लैशलाइट जलाकर रास्ता देख रहा था । जैसे ही बल्ली मोड़ पर दाहिने मुड़ा तो बाईक सवार उच्चके उसके हाथ से मोबाइल झपट्टा मारकर ले भागे।

सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र में अचानक मौसम के बदलाव से किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है आज सुबह से लेकर शाम तक ठंडी हवाओं के साथ आसमान में बादल छाया रहा जिससे किसान अपनी फसल बर्बाद को लेकर चिंतित दिखे। बता दे की किसानो की गेहूं फसल जहां पक कर तैयार होने के करीब है, तो वहीं सरसों की फसल पककर तैयार हो गई है। कुछ किसान काटकर खलिहान में रखे हुए हैं। ऐसे में अगर बारिश होती है तो किसानों का फसल घर जाने से पहले ही बर्बाद हो जाएगा। जिससे किसान काफी चिंतित है। मौसम बदलने से गेहूं की फसलों पर भी नुकसान हो सकता है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें