सिवान: जिले में तीन दिनो तक हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है.जिससे किसानों का हाल बेहाल है। सीवान जिले में 1.06 लाख हेक्टेयर खेतों में गेहूं की बुआई किसानों ने की थी। इसके अलावा तिलहन और दलहनी फसल की भी बुवाई की थी। जिले में गेहूं, सरसों व अरहर की फसल तैयार थी। कटाई शुरू होने वाली थी, लेकिन इससे ठीक पहले ही बारिश और ओलों ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिवान: प्रखंड क्षेत्र के दरौली गांव और दरौली बाजार को जोडने वाली मुख्य सड़क पर जल जमाव के कारण इस सड़क पर आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुख्य सड़क से दरौली प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र, दराैली बाजार सहीत गांव तक जाने वाले रास्ते पर नाली का निर्माण न होने के कारण जल निकासी अवरुद्ध है। इससे हल्की बारिस का पानी रास्ते पर बह रहा है । जिससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही आवागमन के लिए लोगों को दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिवान: दरौली थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली है। वहीं घटना की जानकारी परिवार वालों को तब लगी जब गृह स्वामी अनिल सिंह शहर से अपने गांव रामनगर पहुंचे। वहीं मंगलवार को गृह स्वामी अनिल सिंह ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पीड़ित ने बताया कि हम परिवार के साथ शहर में रहते हैं वही शादी को लेकर घर पहुंचे तो देखा की दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है और घर में रखें कीमती जेवर सहित छह लाख की संपत्ति की चोरी कर ली गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
आंदर प्रखंड क्षेत्र में तेज आंधी पानी के कारण क्षेत्र के कई गांव में विद्युत आपूर्ति सेवा दिनभर ठप रही, वहीं मानपुर पतेजी, अर्कपुर, सहसरांव समेत कुछ गांवो में दिनभर बिजली आती-जाती रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली की कटौती से मोटर, मोबाइल, लैपटॉप आदि इलेक्ट्रिक सामान बंद पड़े रहे। तो वही कामकाजी जरनेटर का सहारा लेकर कुछ घंटे काम किए। वही इसको लेकर ग्रामीणों ने कहा कि सरकार एक तो किरासन तेल बंद कर दिया और अब हल्की आंधी पानी के कारण घंटों बिजली की कटौती हो रही है जिससे कीड़े मकोड़े का डर बना रहता है वही बच्चों की पढ़ाई पर भी प्रभाव पड़ता है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
आंदर प्रखंड क्षेत्र मे आंधी-तूफान के साथ-साथ तेज बारिश हुई है। वही तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है दुसरी तरफ बारिश का पानी लगने से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। शनिवार की रात 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलती रही, जिससे गेहूं की फसल पूरी तरह से खेतों में गिर गई । किसानों की माने तो आंधी तूफान और बारिश ने फसलों को 30 फीसदी से ज्यादा नुकसान हुआ है। तेज आंधी से फसलें खेतों में गिर गई हैं, प्रखड क्षेत्र के हरेराम यादव, प्रमोद यादव, राजेन्द्र चौधरी, राज किशोरा पाण्डेय, राम बाबु पाण्डेय, सुरेन्द्र पाण्डेय सहीत दर्जनों किसानों ने बताया कि खड़ी फसलें खेतों में गिर गई हैं, जिसके कारण किसान को मिलने वाले एवरेज में नुकसान उठाना पड़ेगा। गिरी हुई फसल का दाना अब छोटा रह जाएगा और मंडी में इसका भाव भी कम मिलेगा।
