सिवान: प्रखंड क्षेत्र के दरौली गांव और दरौली बाजार को जोडने वाली मुख्य सड़क पर जल जमाव के कारण इस सड़क पर आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुख्य सड़क से दरौली प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र, दराैली बाजार सहीत गांव तक जाने वाले रास्ते पर नाली का निर्माण न होने के कारण जल निकासी अवरुद्ध है। इससे हल्की बारिस का पानी रास्ते पर बह रहा है । जिससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही आवागमन के लिए लोगों को दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।