सिवान: दरौली थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली है। वहीं घटना की जानकारी परिवार वालों को तब लगी जब गृह स्वामी अनिल सिंह शहर से अपने गांव रामनगर पहुंचे। वहीं मंगलवार को गृह स्वामी अनिल सिंह ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पीड़ित ने बताया कि हम परिवार के साथ शहर में रहते हैं वही शादी को लेकर घर पहुंचे तो देखा की दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है और घर में रखें कीमती जेवर सहित छह लाख की संपत्ति की चोरी कर ली गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।