सिवान: जिले में तीन दिनो तक हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है.जिससे किसानों का हाल बेहाल है। सीवान जिले में 1.06 लाख हेक्टेयर खेतों में गेहूं की बुआई किसानों ने की थी। इसके अलावा तिलहन और दलहनी फसल की भी बुवाई की थी। जिले में गेहूं, सरसों व अरहर की फसल तैयार थी। कटाई शुरू होने वाली थी, लेकिन इससे ठीक पहले ही बारिश और ओलों ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
