असांव थाना क्षेत्र के कांधपाकड गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के इस घटना में एक पक्ष से छोटेलाल मल्लाह जबकि दूसरे पक्ष से धर्मनाथ साहनी, ह्दया साहनी, सुभाष साहनी एवं नेहा साहनी घायल हो गई।, वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष से सुभाष साहनी की पत्नी इंद्रावती देवी ने थाना में आवेदन देकर 20 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है।, जिसमें रामेश्वर साहनी, अक्षय लाल साहनी, छोटे लाल साहनी, जगलाल साहनी, नीतिश साहनी, बिंदा लाल साहनी, बिहारी साहनी, पन्नालाल साहनी, बहादुर साहनी, मनी देवी, लखपति कुमारी, गगन कुमारी, राज सहानी, श्रीमती देवी, सलेहरी देवी, सुंदरी कुमारी, निक्की कुमारी, काजल कुमारी एवं मिनता देवी शामिल है। पीड़िता ने अपने दिए गए आवेदन में बताया है कि हम अपने घर में होली का तैयारी कर रहे थे तभी उक्त सभी लोग घर में घुसे और बाल खींच मारपीट किया। महिला ने यह भी बताया कि पूर्व से ही यह लोग हमारा घर बनवाने नहीं दे रहे हैं। और जमीन पर कब्जा करने के नियत से मारपीट किए। और अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के दिया आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
असांव थाना क्षेत्र के धर्मखोर गांव में भूमि विवाद में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के इस घटना में 4 लोग घायल हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस घटना को लेकर पीड़ित सुभाष माझी ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने अपने दिए गए आवेदन में बताया है कि कोर्ट द्वारा जमीन पर धारा 144 लगाए जाने के बावजूद हमारे पाटीदार द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है वही इसका विरोध किया तो उक्त सभी लोग हमें और हमारे परिवार के अन्य सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया है। वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
बिहार राज्य के सोनपुर प्रखंड से पूजा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से एक दीदी से साक्षात्कार किया। जिसमे दीदी ने बताया कि उन्हें अभी तक किसान सम्मान निधि का एक भी पैसा नहीं मिल पाया है। जिसके चलते वह काफी परेशान हैं
बिहार राज्य के सारण जिला के ग्राम मानकपुर से सीता देवी मोबाइल वाणी के मध्यमा से यह कहती हैं कि उन्होंने इन्दिरा आवास योजना के लिए आवेदन को भरकर जमा किया था। लेकिन अभी तक कोई भी लाभ प्राप्त नहीं हो पाया है
बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड के ग्राम कस्मर से पूजा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से एक दीदी से उनकी समस्या को लेकर साक्षात्कार किया। जिसमे दीदी ने बताया कि उनका अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है। जिसके चलते वह काफी परेशान है
बढ़ती महँगाई के साथ बढ़ते गैस के दाम लोगों का बजट खराब कर रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
लगातार हो रही तापमान में वृद्धि और पछुआ हवा के कारण गेहुँ की फसल प्रभावित हो रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सामान खरीदने गई बच्ची दो दिन बाद भी नहीं लौटी तो पिता ने दर्ज करवाई प्राथमिकी। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
जेपी सेतु पुल पर बाईक सवार दंपती को रोक कर हथियार दिखा कर सोने का चैन छीन कर अपराधी फरार हो गए। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
Transcript Unavailable.
