खरसंडा निवासी सूरज कुमार साह का स्मार्टफोन उच्चके उनके हाथ से छीन ले गए। सूरज कुमार साइकल से अपने घर जा रहा था और फ्लैशलाइट जलाकर रास्ता देख रहा था । जैसे ही बल्ली मोड़ पर दाहिने मुड़ा तो बाईक सवार उच्चके उसके हाथ से मोबाइल झपट्टा मारकर ले भागे।