Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता संजीत कुमार ने कांति देवी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की गैस के दाम बढ़ने से हमें बहुत परेशानी हो रही है।पहले सब्सिडी भी मिलती थी। लेकिन अब सब्सिडी भी नहीं मिलता है और दाम भी बहुत अधिक हो गया है।सरकार को गैस के दाम कम करना चाहिए और सब्सिडी भी देनी चाहिए। महँगाई बढ़ने से गरीबों को बहुत दिक्क्त हो रही है। इसलिए सरकार को महँगाई कम करने के लिए पहल करनी चाहिए। जिससे गरीब परिवार भी एक अच्छा जीवन जी सकें
दरौंदा। दरौंदा प्रखंड क्षेत्र के कई ऐसे गांव है जहाँ बिहार सरकार के कहने के बावजूद भी 24 घंटे बिजली की आपूर्ति नही होती है. यहाँ 24 घंटा तो छोड़ दीजिए सही तरीके से 16 घंटे भी बिजली की आपूर्ति नही होती है. सबसे बेकार स्थिति जलालपुर पावर सब स्टेशन की है. इस सब स्टेशन के अंतर्गत माछौता फीडर आता है. इस पावर स्टेशन से बिजली जलालपुर पंचायत, बगौरा पंचायत,कोडारी कला पंचायत, शेरही पंचायत, सिरसाव पंचायत, हड़सर, पकवलिया पंचायत के अंतिम गांव मछौता गांव तक जाता है. इस सब स्टेशन से पावर की सप्लाई सबसे कम होती है. यहां के उपभोक्ताओं का कहना है कि जिस समय बिजली की आवश्यकता होती है उस समय यहां बिजली को काट दिए जाते हैं. शाम होते ही बिजली की कटौती कर ली जाती है. जिससे छात्र छात्राओं को पढ़ने-लिखने, महिलाओं को खाना बनाने एवं छोटे बच्चे को गर्मी से काफी दिक्कत होती है. अगर बाकी समय में बिजली रहती भी है तो लो वोल्टेज की समस्या सबसे अधिक बनी रहती है. बिजली कटने के बाद सभी अधिकारियों एवं लाइनमैन का सरकारी नंबर बंद हो जाता है.
दरौंदा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के सभागार में स्वच्छ भारत मिशन फेज -2 से संबंधित एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने किया. बीडीओ श्री सिंह ने बताया कि जिन लोगों का शौचालय नही बना है. उसकी सर्वे करने के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है. इनके देख रेख में स्वच्छता ग्राही एवं अन्य कर्मी टीम बना कर एक एक वार्ड मे जाकर सर्वे करें. जिससे आसानी से डेटा तैयार किया जा सके. उन्होंने बताया कि सर्वे में वैसे लोगो का नाम जोड़े जो आवास योजना का लाभ लिया हो, मनरेगा मजदूर हो, जिसके पास शौचालय बनाने के लिए जमीन उपलब्ध हो, जो अभी तक शौचालय का लाभ नही लिया है. वही प्रखंड समन्वयक दीपशिखा ने बताया कि सर्वे करने के बाद स्वच्छता ग्राही या अन्य कर्मी लाभुक से उनके आधार कार्ड को हस्ताक्षर करा ले. वहीं बैठक में मौजूद श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी उमेश राय ने बताया कि पूरा पंचायत ओडीएफ घोषित हो गया है. शौच करने बाहर जाने पर सरकार द्वारा जुर्माना लगाया जाएगा. बैठक के दौरान मनोरंजन सिंह, नंदकिशोर प्रसाद, सुशील कुमार सिंह, ज्योति कुमारी, अमरजीत कुमार, चंदन कुमार, राजीव कुमार भारती, छोटन यादव, कृषि समन्वयक रामप्रीत गुप्ता, शशि रंजन, नवल किशोर, कृषि सलाहकार संजय कुमार चौरसिया, अजीत कुमार, अनिल कुमार प्रसाद, ग्रामीण आवास सहायक ओमप्रकाश सिंह, रूपेश कुमार, पीआरएस राधा शरण कुमार, राजीव रंजन, धर्मेंद्र कुमार, संजय कुमार प्रसाद, विवेकानंद कुमार, पीटीए सुनील प्रसाद, विकास मित्र पूनम कुमारी, बेबी कुमारी, आशा कुमारी, पूनम कुमारी, मानकी, पप्पू राम के अलावे अन्य कर्मी मौजूद रहे.
दरौंदा। प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन के बीडीओ कार्यालय में गुरुवार प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने पंचायत राज पदाधिकारी लेखापाल पंचायत सचिव एवं कार्यपालक सहायकों के साथ साप्ताहिक बैठक किया. बैठक में पंचायत में चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी लिया गया. बीडीओ ने कार्यपालक सहायक से कहा कि 13 एवं 14 अगस्त को सभी वार्ड में वार्ड सभा करा लेनी है. प्रत्येक वार्ड में सामुदायिक जगहों पर 15 अगस्त के दिन झंडा तोलन करवाना है. अभी तक प्रखंड के कई पंचायत के वार्ड सदस्य अपना प्रभार नहीं दिया है. उनसे मिलकर बात करे एवं प्रभार जल्द दिलवाये. अभी तक पंचायत में नलजल योजना का मरम्मती की स्थिति इकट्ठा करें. इस दौरान लेखपाल विनय शर्मा, राजीव कुमार, सद्दाम हुसैन, दिनकर ठाकुर, दीपक कुमार, ब्रजेश कुमार, विकास भारती, सूरज कुमार, कंचन कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, संदीप कुमार, सुभाष कुमार, संतोष यादव, वसीम अंसारी, विकास कुमार, ओमप्रकाश कुमार, विकाश शर्मा के अलावे अन्य लोग मौजूद रहे.
इसुआपुर । कट्टा के साथ फोटो वायरल करना एक युवक को उस समय महंगा पड़ गया , जब उसकी पहचान कर पुलिस ने उसे पकड़ कर जेल भेज दिया । मामला इसुआपुर थाना क्षेत्र के रामपुर अटौली पंचायत के महुली गांव का है । जहां पंकज मांझी नामक ने व्हाट्सएप डीपी में अपने फोटो के साथ कट्टा लहराते हुए लगाया था । फोटो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई व उसकी पहचान में लग गई । थानाध्यक्ष संजय कुमार राम ने बताया कि वायरल पिक्चर के आधार पर उसकी पहचान की सत्यापन की गई तो पता चला कि वह लड़का महुली निवासी तिवारी मांझी का 20 वर्षीय पुत्र पवन मांझी है ।
परसा: ग्राम संसद बिहार चैप्टर एक गैर-राजनीतिक मंच के द्वारा परसौना पंचायत के मुखिया को मिला आमंत्रण पत्र। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
लहलादपुर । प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव में अध्यक्ष व मंत्री पद पर नये चेहरों ने कब्जा जमाया है । अध्यक्ष पद पर लालबाबू साह व मंत्री पद पर लखीचंद साह निर्वाचित घोषित किये गये है । कार्यकारिणी के सभी सदस्य निर्विरोध चुने गये है । निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ विमला कुमारी ने निर्वाचित सदस्यों को जीत का प्रमाण पत्र दिया
मानसून नहीं आने से किसानों के बिगड़ी स्थिति जाने क्या कहा कांग्रेस नेता पशुराम सिंह ने
नौतन में जमीनी विवाद में हुई मारपीट नौतन ---नौतन थाना क्षेत्र के सगरा गाँव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर उक्त गाँव निवासी सुदामा सिंह ने बताया कि वे 9 जुलाई को सुबह नौ बजे अपने दरवाजे पर बैठे थे। तभी गाँव के ही कुछ लोग गाली गलौज करने लगे । जब पीड़ित ने विरोध किया तो उन लोगों ने राइफल के बट से गर्दन पर मार कर घायल कर दिया । यह देख आसपास के लोग बचाने दौड़े, तो हमलावर भाग गये । इसको लेकर पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर मदन सिंह तथा मुना सिंह उर्फ भतेलू सिंह सहित दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
