दरौंदा। प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन के बीडीओ कार्यालय में गुरुवार प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने पंचायत राज पदाधिकारी लेखापाल पंचायत सचिव एवं कार्यपालक सहायकों के साथ साप्ताहिक बैठक किया. बैठक में पंचायत में चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी लिया गया. बीडीओ ने कार्यपालक सहायक से कहा कि 13 एवं 14 अगस्त को सभी वार्ड में वार्ड सभा करा लेनी है. प्रत्येक वार्ड में सामुदायिक जगहों पर 15 अगस्त के दिन झंडा तोलन करवाना है. अभी तक प्रखंड के कई पंचायत के वार्ड सदस्य अपना प्रभार नहीं दिया है. उनसे मिलकर बात करे एवं प्रभार जल्द दिलवाये. अभी तक पंचायत में नलजल योजना का मरम्मती की स्थिति इकट्ठा करें. इस दौरान लेखपाल विनय शर्मा, राजीव कुमार, सद्दाम हुसैन, दिनकर ठाकुर, दीपक कुमार, ब्रजेश कुमार, विकास भारती, सूरज कुमार, कंचन कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, संदीप कुमार, सुभाष कुमार, संतोष यादव, वसीम अंसारी, विकास कुमार, ओमप्रकाश कुमार, विकाश शर्मा के अलावे अन्य लोग मौजूद रहे.
