लहलादपुर । प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव में अध्यक्ष व मंत्री पद पर नये चेहरों ने कब्जा जमाया है । अध्यक्ष पद पर लालबाबू साह व मंत्री पद पर लखीचंद साह निर्वाचित घोषित किये गये है । कार्यकारिणी के सभी सदस्य निर्विरोध चुने गये है । निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ विमला कुमारी ने निर्वाचित सदस्यों को जीत का प्रमाण पत्र दिया
