इसुआपुर । कट्टा के साथ फोटो वायरल करना एक युवक को उस समय महंगा पड़ गया , जब उसकी पहचान कर पुलिस ने उसे पकड़ कर जेल भेज दिया । मामला इसुआपुर थाना क्षेत्र के रामपुर अटौली पंचायत के महुली गांव का है । जहां पंकज मांझी नामक ने व्हाट्सएप डीपी में अपने फोटो के साथ कट्टा लहराते हुए लगाया था । फोटो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई व उसकी पहचान में लग गई । थानाध्यक्ष संजय कुमार राम ने बताया कि वायरल पिक्चर के आधार पर उसकी पहचान की सत्यापन की गई तो पता चला कि वह लड़का महुली निवासी तिवारी मांझी का 20 वर्षीय पुत्र पवन मांझी है ।