मुखिया के फेसबुक का फर्जी अकाउंट बनाकर शातिरों ने लोगो से पैसा मंगा , मुखिया ने थाने में किया एफआईआर मांझी --- फेसबुक का फर्जी अकाउंट बनाकर लोगो से पैसा मांगने के सम्बंध में दाउदपुर पंचायत के मुखिया अभिषेक कुमार सिंह ने दाउदपुर थाने में आवेदन देकर दोषी के विरुद्ध जांच कर समुचित कारवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में मुखिया अभिषेक कुमार सिंह ने कहा है कि मेरे फेसबुक नाम से किसी के द्वारा एक दूसरा फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगो से पैसा मंगा जा रहा है। जिसमे कुछ लोगो ने फर्जी अकाउंट बनाने वाले के झांसे में आकर पैसा भी भेज दिए है। जिसका मोबाइल नम्बर 7638831437 है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
मशरक में सरकारी विद्यालय में कुव्यवस्था से ग्रामीणों में भड़का गुस्सा, परिसर में की बैठक मशरक प्रखण्ड के बहरौली पंचायत अंतर्गत देवरिया नरौनी टोला नव प्राथमिकी विधालय में व्याप्त कुव्यवस्था व अनियमितता को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने विद्यालय में पहुंच बैठक कर पंचायत के मुखिया अजीत सिंह की मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन किया एवं इसकी सूचना बीडीओ मशरक को दी । ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षकों की लेटलतीफी, मिड डे मिल नहीं बनने सहित कई अन्य कुव्यवस्था है। इसी नाराजगी को लेकर ग्रामीणों ने शिक्षकों के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधालय सचिव पति शैलेश सिंह, वार्ड सदस्य राजकिशोर सिंह, ग्रामीण अवधेश सिंह, मुकेश सिंह,शशी भूषण तिवारी,प्रेम कुमार सिंह, विशेश्वर सिंह, हवलदार सिंह, सत्येन्द्र सिंह,कमलेश तिवारी,संजीत सिंह, सुधीर सिंह,रामजस सिंह, दुर्गादत सिंह आदि ग्रामीणों की शिकायत थी कि इससे बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है। मिड डे योजना, पोशाक राशि, पुस्तक आदि तमाम सरकारी योजनाओं का हाल बुरा है। विद्यालय कभी समय से नहीं खुलता है। प्रधानाध्यापक मेराज अहमद लगातार गायब रहते हैं। बच्चे विद्यालय जाते है पर वहां ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों के नही पहुंचने या घंटो लेट पहुंचने पर एकाध घंटे में लौट आते हैं। इसकी सूचना फोन पर बीडीओ और पंचायत के मुखिया को दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नही की गई। थक हार कर हम ग्रामीण आंदोलन को बाध्य हुए हैं। मौके पर वार्ड सदस्य ने बताया कि विद्यालय कभी कभार ही खुलता है मिड डे मील योजना का भोजन महीने के आधे दिन ही चलता हैं।वही ग्रामीणों की जांच पड़ताल के दौरान शौचालय में ताला लटका पाया गया।मिड डे मील योजना का भोजन सोमवार को मेन्यू के हिसाब से नही बना था,भोजन से मेन्यू के हिसाब से हरी सब्जियां गायब थी। वही विद्यालय में दो दर्जन छात्र ही मौजूद थें वही दो दर्जन छात्रों को पढ़ाने के लिए 5 शिक्षक मौजूद थे। वही परिसर में लगें नल जल योजना का नल गायब रहने पर पानी परिसर में ही बह रहा है जिस पर किसी का भी ध्यान नहीं हैं वही विधालय में भ्रष्टाचार का मुद्दा कितना बड़ा है कि मौके पर साढ़े तीन किलो चावल खाने में बना था उसी के हिसाब से हरी सब्जी भी नही जुटा पाए प्रधानाचार्य।
जीआरपी ने 38 बोतल अंग्रेजी शराब को किया बरामद सोनपुर----सोनपुर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन पहुंची वैसे ही जीआरपी की टीम ने गाड़ी की तलाशी लेनी शुरू कर दी । तलाशी के दौरान अंग्रेजी शराब को जीआरपी ने बरामद कर लिया वहीं दूसरी ओर लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन से भी छापामारी कर अंग्रेजी शराब को बरामद किया है । इस बात की जानकारी देते हुए रेल थाना प्रभारी रेनू सिन्हा ने बताई कि बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर बोगी में 375ml के 32 बोतल जबकि लिछवी एक्सप्रेस ट्रेन के एक जनरल बोगी से 750ml की 6 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है कुल अंग्रेजी शराब और 38 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है। सभी शराब निर्मित दिल्ली के है। इस छापामारी में एक भी धंधेबाज पकड़े नहीं गए हैं ।
मांझी प्रखण्ड मुख्यालय पर प्रखण्ड के वार्ड सदस्यों का एक दिवसीय बैठक आयोजित माँझी-- माँझी प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड अधीन सभी वार्ड सदस्यों का एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रखंड वार्ड सदस्य संघ के सदस्यों का भी चुनाव किया गया। प्रखंड वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष गोबरही पंचायत के वार्ड संख्या 10 के वार्ड सदस्य संदीप कुमार सिंह तथा पंचायत मदनसाठ के वार्ड संख्या एक के वार्ड सदस्य रामाकांत सिंह को उपाध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया। वही प्रखंड सचिव के रूप में नसीरा पंचायत के वार्ड संख्या एक के वार्ड सदस्य चंद्र भूषण पांडे को सर्वसम्मति से चुना गया। इस बैठक के बाद अपनी मांगों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। अपने ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि वार्ड सदस्यों को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है। उन्हें अभी तक वार्ड सदस्य का प्रभार नहीं दिया गया है। खाता का संचालन भी नहीं हुआ है। जल नल योजना से संबंधित अभी तक मानदेय तथा अनुरक्षण की राशि भी खाता में हस्तांतरित नहीं हो रहा है, जिससे नल जल का संचालन में कठिनाई हो रही है। वार्ड सदस्यों का भत्ता भी नहीं मिल पाया है। पूर्व वार्ड सदस्यों के द्वारा नए वार्ड सदस्यों को पहले के योजनाओं से संबंधित रोकड़ पंजी, एमबी बुक, चेक बुक, कैश बुक इत्यादि का भी हस्तांतरण नहीं करवाया गया है। गली-गली एकीकरण योजना का अधिकार वार्ड सदस्यों को नहीं मिल पाया है। नल जल योजना जहां अधूरा है वहां पूर्ण करने से संबंधित कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। वहीं वार्ड सदस्यों के जान माल की रक्षा हेतु आवश्यक कदम भी उठाया जाना चाहिए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड सदस्य देवेंद्र कुमार सिंह, कमला देवी, राकेश वर्मा, कविता देवी, अर्जुन राम, चंद्र भूषण पांडे, रजनीश कुमार सिंह, रिंकू सिंह, रमेश गिरी, अर्जुन शर्मा, मनोरमा देवी, सविता देवी, गीता देवी, दीपक शर्मा, विद्यापति सिंह, पुलिस राय, इत्यादि वार्ड सदस्य मौजूद थे।
शिव भक्तों द्वारा विशाल शिव चर्चा समारोह का किया गया आयोजन मांझी---मांझी गढ़ बाजार शिव भक्तों द्वारा हर भोला हर शिव से गुंजायमान हो गया। विशाल शिव चर्चा समारोह को सम्बोधित करते हुए शिव शिष्यों ने कहा कि जगत गुरु शिव हर व्यक्ति के गुरु हों सकते हैं इसके तीन सुत्र हैं। पहला सुत्र अपने गुरु से दया मांगना दुसरा अपने गुरु की बात एक दुसरे को बताना कि शिव मेरे गुरु है। आपके भी गुरु शिव हो सकते हैं। और तीसरा सुत्र अपने गुरु को नमः शिवाय जप तथा प्रणाम करने से शिव शिष्य बन सकतें हैं। प्रवाचकों ने कहा कि पुर्व में 108 शिव शिष्य हुये तो अपने गुरु बनकर शिव शिष्य बनने को नहीं कहा है। इस काल खण्ड में प्रथम शिव शिष्य हरेन्द्र नन्द ने जन जन को बताया कि शिव हर जीव का गुरु हो सकता है। समारोह में उमेश प्रसाद उपेन्द्र सिंह संजय सिंह मनोज प्रसाद आसेशवर सिंह गणेश साह सुनिता देवी द्वारिका प्रसाद कृष्णा सिंह महादेव यादव रास मुन्नी देवी सहित सैकड़ों शिव शिष्य आदि शामिल हुए।
गुमटी से टकराया ट्रैक्टर आधा दर्जन लोग घायल मशरख: खजूरी गाँव मे टैकटर ने एक गुमटी में धका मार दिया। इस दौरान इसकी चपेट में आए आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलो में आनन फानन में ग्रामीनो ने मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी मोड़ से बोलेरो में शराब लेकर आ रहे दो तस्कर को मैरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनो तस्करो की पहचान रामजी तिवारी का 32 वर्षीय पुत्र भोला तिवारी तथा कृष्णा नंदन पांडे का पुत्र मुकेश कुमार पांडे है। जो गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के हुलास छपरा के रहने वाले बताया जा रहे हैं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि दोनों शराब तस्कर यूपी से बोलेरो में 293 लीटर शराब लेकर आ रहे थे। जिसे पुलिस ने गुठनी मोड़ से जब्त कर लिया और दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पूरी खबर जानने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करे
बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से संजीत कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से आकाश कुमार से साक्षात्कार किया। जिसमे आकाश कुमार ने बताया कि उन्होंने कोरोना के दोनों टीके लगवा लिए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह कोरोना से बचाव के लिए हर नियमों का पालण करते हैं
भेल्दी (सारण)। भेल्दी थानाध्यक्ष के विदाई समारोह में भावुक हो गए लोग
