बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता संजीत कुमार ने रोहित कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की उनके घर के सभी सदस्य ने कोरोना का वैक्सीन ले लिया है।उनके घर में छह परिवार हैं। कुछ लोगो ने दूसरा डोज़ तो कुछ ने तीसरा डोज़ ले लिया है।कोरोना से बचने के लिए मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करते रहना चाहिए

बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संजीत कुमार ने केपी मिडिल स्कूल गंगाजल के बच्चों से साक्षात्कार लिया जिसमें बच्चों ने बताया की वो सभी लोग कोरोना का टीका ले चुके हैं। जब बूस्टर डोज का समय आयेगा तो उसे भी लगवा लेंगे।उन्होंने बताया की उनके घर के सभी सदस्यों ने भी कोरोना का टीका ले लिया है।साथ ही बच्चों ने कोरोना के लक्षण भी बतायें की अगर किसी व्यक्ति को बुखार,सर्दी खांसी और साँस लेने में परेशानी है, तो उसे कोरोना बीमारी हो सकती है।अगर ऐसा व्यक्ति मिलें तो उनसे मास्क लगा कर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए ही संपर्क करना चाहिए। इसके साथ ही हाथों को सेनेटाइज करते रहना चाहिए। साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। इन सभी बातों को ध्यान में रखेंगे और अपने जीवन में अपनायेंगे तो ही इस बीमारी से सुरक्षित रह सकते हैं

बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता संजीत कुमार ने नीतू कुमारी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोरोना बीमारी जब होती है, तो उस व्यक्ति को बुखार आता है। इसके साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार का कोई गंध नहीं महसूस होता है।साँस लेने भी समस्या होती है।इस बीमारी से बचाव के लिए मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग लगातार करते रहना चाहिए।इसके साथ ही संक्रमित व्यक्ति से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। जिससे संक्रमण दूसरे लोगों में ना फैले

बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से संजीत कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से आकाश कुमार से साक्षात्कार किया। जिसमे आकाश कुमार ने बताया कि उन्होंने कोरोना के दोनों टीके लगवा लिए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह कोरोना से बचाव के लिए हर नियमों का पालण करते हैं