2 सितंबर को प्रभुनाथ महाविद्यालय परसा में हो गया व्याख्यान का आयोजन

दरौंदा। थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर से शराब पीने के मामले में पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार कर बुधवार को सीवान न्यायालय में भेज दिया. इस संबंध में दरौंदा थाना प्रभारी कैप्टन शहनवाज ने बताया कि दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर निवासी संजीव सिंह को मंगलवार की शाम में शराब पीने मामले में एएसआई राकेश कुमार सिंह ने गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच कराने के बाद शराबी को सीवान न्यायालय में भेजा दिया गया है.

दरौंदा। थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में मंगलवार की देर संध्या में शौच करने गई महिला से अपराधियों ने मोबाईल छिनने का प्रयास किया. महिला ने मोबाइल देने से इनकार किया तो अपराधियों ने महिला के सीने में गोली मार दिया. गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तब तक अंधेरा का फायदा उठाकर अपराधी भागने में सफल रहे. इधर घटना स्थल पर गए ग्रामीणों ने घायल अवस्था में महिला को सीवान अस्पताल में इलाज को लेकर गए. जहां एक निजी अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है. घायल महिला रसूलपुर थाना क्षेत्र के अरविंद यादव की पत्नी पूजा देवी के रूप में हुई है।

दरौंदा/महराजगंज। महाराजगंज अनुमंडल कार्यालय और अनुमंडल अस्पताल के पास बने जी एन एम सह फार्मेसी कॉलेज की छात्रा के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सिवान ने जांच के आदेश महिला थाना समेत अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज , जिला पदाधिकारी सीवान को सादर सुचनार्थ प्रेषित किया है और पुलिस अधीक्षक सीवान को सूचित किया है वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज को सूचनार्थ तथा आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया है मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सीवान फार्मेसी कॉलेज का दौरा देर संध्या किया और देर संध्या जांच करने के बाद आवश्यक कार्रवाई हेतु जांच के आदेश निर्गत कर दी है। बताते चलें कि औरंगाबाद की रहने वाली एक छात्रा जो महाराजगंज के हॉस्टल में रहती है को कुछ हॉस्टल में रहने वाले छात्रों ने इसट्राग्राम में चैटिंग के माध्यम से परेशान किया फिर बाथरूम में कैमरा लगाकर वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल कर देने का धमकी बार-बार देता रहा स्कूल प्रशासन से कहने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं होने पर जब मीडिया तक यह खबर पहुंची तो प्रशासन हरकत में आई। काफी देर तक गेट पर मीडिया को रोके रखा गया । हालांकि खबर का संकलन करने गई मीडिया को पहले अंदर घुसने से कॉलेज प्रशासन आनाकानी करता गया परंतु बाद में इधर-उधर कॉलेज प्रशासन फोन घुमाता गया और बाद में रजिस्टर पर साइन करके अंदर घुसने दिया गया मीडिया से बातचीत के क्रम में जीएनएम की प्राचार्य मोना सिंह ने बताया कि फार्मेसी डिपार्टमेंट का कोई व्यक्ति नहीं है जो इन लोगों का देखरेख करें प्राचार्य 15 अगस्त को आए थे और उसके बाद नहीं आते हैं मेरे अनुपस्थिति में गीजर मैकेनिक गीजर बनाने गया था, अब यह शंका हो रही है कि कहीं गीजर मैकेनिक ने तो नहीं कैमरा सेट कर दिया चाहे कुछ भी हो यह जांच का विषय है और लड़के के हाथ में वीडियो गया कैसे और चैटिंग किया क्यों ? जब लड़की का भाई 2 माह पहले आकर और लड़कों को बुलाकर के तू तू मैं किया और बाद में मामला शांत हुआ फिर कॉलेज प्रशासन ने क्यों नहीं उस पर करवाई की यह भी संदेह के घेरे में है। कॉलेज प्रशासन यदि करवाई किया होता है तो मामला 2 माह पहले ही शट आउट हो गया होता परंतु नहीं रोकने के चलते लड़कों का मनोबल बढा और फिर लड़की को चैटिंग कर वीडियो वायरल कर देने की धमकी देते गए जब लड़की के मोबाइल पर वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर भेजा गया तब लड़की ने इस बात की खबर अपने घर वालों को दी और घर वालों के माध्यम से मीडिया तक यह खबर आई ।

बिहार राज्य के जिला छपरा से मोबाइल वाणी के माध्यम से घनश्याम भगत के साथ विकाश कुमार बैठा बता रहें हैं की इन्होने कोरोना का दोनों टीका ले लिया है। टीका लेने से पहले डर लगता था लेकिन अब टीका लेने के बाद किसी तरह का दर नहीं है और अभी भी सावधानी से रहते हैं मास्क का उपयोग भी करते हैं। और एक दो महीने में बूस्टर डोज भी जरूर ले लेंगे।

दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार कि रिपोर्ट ।आज बुनियाद केन्द्र दिघवारा में दिव्यांग उपकरण सर्वेक्षण शिविर का आयोजन, माननीय सांसद राजीव प्रताप रूड़ी तथा सोनपुर के पूर्व विधायक श्री विनय कुमार सिंह के अथक प्रयासों के कारण हुआ। इस शिविर में दिव्यांग जनों ने भारी संख्या में अपना नामांकन कराया,जिनका आय प्रमाण पत्र नहीं था उनको हाथों हाथ आय प्रमाण पत्र प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि दिलीप सिंह द्वारा प्रमाणित किया गया,जिनका विकलांगता प्रमाण पत्र नहीं था उनका प्रमाण पत्र दिघवारा पी एच सी स्वास्थ्य पदाधिकारी द्वारा बनाया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह,कामेश्वर ओझा,प्रखंड के प्रतिनिधिगण मुखिया रंजू देवी,कौशल सिंह,अजीत सिंह, ओम प्रकाश सिंह, पूर्व मुखिया कुनाल सिंह, और भाजपा परिवार के प्रमुख साथी नरेन्द्र सिंह,मोहन शंकर प्रसाद,सदर अध्यक्ष उमा शंकर सिंह,नगर महामंत्री दीपक गुप्ता,अमरेंद्र चौरसिया,प्रमोद कुमार सिंह,बबलू सिंह बस्ती,राहुल पासवान,जय शंकर बैठा,सुनील कुमार,मुन्नीलाल सिंह भी मौजूद रहे व दिव्यांग जनों के नामांकन में उनकी सहायता की।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

बिहार राज्य के सिवान जिला के डरावनी के समुदायिक संवादाता राहुल कुमार के द्वारा "नशा का बहिष्कार कर जिंदगी का आनंद उठाएं" विषय पर सामाजिक कार्यकर्ता शिवानी कुमारी से जनहित से जुड़ा खास बातचीत। विस्तृत खबर सुनने के लिए लिंक पर क्लिक करें....

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

लहलादपुर | जनता बाजार थाना क्षेत्र के जगतपुर तरवारा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई , दोनों पक्षों ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है । उपेंद्र राय ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने बोलेरो लेकर अपने दरवाजे पर आये तो पड़ोसी गौतम राय , विश्वजीत राय , धूमन राय तथा सोना देवी ने उनके बोलेरो को घेर लिया । ईंट मारकर गाड़ी का शीशा फोड़ दिया । जब वह बोलेरो से नीचे उतरे तो दाब से उनके सिर फाड़ दिया । पैतीस हजार का मंगलसूत्र तथा 1.5 लाख के गहने एवं नगद रखे बक्से को उठा ले जाने का भी आरोप है । वहीं दूसरे पक्ष की सोना देवी ने अपने पड़ोसी देवनाथ राय , नागेंद्र राय , उपेंद्र राय , सुनिल राय , कुंदन राय एवं चंदन राय को नामजद करते हुए कहा है कि जब वह मशान माई की पूजा - अर्चना कर रही थी ।