दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार कि रिपोर्ट ।आज बुनियाद केन्द्र दिघवारा में दिव्यांग उपकरण सर्वेक्षण शिविर का आयोजन, माननीय सांसद राजीव प्रताप रूड़ी तथा सोनपुर के पूर्व विधायक श्री विनय कुमार सिंह के अथक प्रयासों के कारण हुआ। इस शिविर में दिव्यांग जनों ने भारी संख्या में अपना नामांकन कराया,जिनका आय प्रमाण पत्र नहीं था उनको हाथों हाथ आय प्रमाण पत्र प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि दिलीप सिंह द्वारा प्रमाणित किया गया,जिनका विकलांगता प्रमाण पत्र नहीं था उनका प्रमाण पत्र दिघवारा पी एच सी स्वास्थ्य पदाधिकारी द्वारा बनाया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह,कामेश्वर ओझा,प्रखंड के प्रतिनिधिगण मुखिया रंजू देवी,कौशल सिंह,अजीत सिंह, ओम प्रकाश सिंह, पूर्व मुखिया कुनाल सिंह, और भाजपा परिवार के प्रमुख साथी नरेन्द्र सिंह,मोहन शंकर प्रसाद,सदर अध्यक्ष उमा शंकर सिंह,नगर महामंत्री दीपक गुप्ता,अमरेंद्र चौरसिया,प्रमोद कुमार सिंह,बबलू सिंह बस्ती,राहुल पासवान,जय शंकर बैठा,सुनील कुमार,मुन्नीलाल सिंह भी मौजूद रहे व दिव्यांग जनों के नामांकन में उनकी सहायता की।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।