लहलादपुर | जनता बाजार थाना क्षेत्र के जगतपुर तरवारा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई , दोनों पक्षों ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है । उपेंद्र राय ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने बोलेरो लेकर अपने दरवाजे पर आये तो पड़ोसी गौतम राय , विश्वजीत राय , धूमन राय तथा सोना देवी ने उनके बोलेरो को घेर लिया । ईंट मारकर गाड़ी का शीशा फोड़ दिया । जब वह बोलेरो से नीचे उतरे तो दाब से उनके सिर फाड़ दिया । पैतीस हजार का मंगलसूत्र तथा 1.5 लाख के गहने एवं नगद रखे बक्से को उठा ले जाने का भी आरोप है । वहीं दूसरे पक्ष की सोना देवी ने अपने पड़ोसी देवनाथ राय , नागेंद्र राय , उपेंद्र राय , सुनिल राय , कुंदन राय एवं चंदन राय को नामजद करते हुए कहा है कि जब वह मशान माई की पूजा - अर्चना कर रही थी ।