बिहार राज्य से मोबाइल वाणी के माध्यम से ार.के.गुप्ता बता रहें हैं की बिहार में कोरोना संक्रमित लोगो की संख्या आये दिन बढ़ने से लोगो को डर का माहौल उत्पन्न हो गया है। इधर संक्रमणों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सचेत है। जिला में कोरोना का धीरे धीरे प्रभाव बढ़ रहा है। जिसको लेकर बिहार में संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं दरौंदा में कोरोना से संक्रमित मरीजो की संख्या एक महीने के अंदर तीसरी है। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दर्जनो लोगो का एंटीजेन जाँच हुआ, एंटीजेन जांच में हाथोपुर गांव की एक महिला व स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए है। प्रखंड क्षेत्र में तीसरा संक्रमित मरीज पाए जाने से लोगों में डर का माहौल उत्पन्न हो गया है स्वास्थ विभाग के तरफ से संक्रमित मरीज को होम क्वारंटाइन रहने की सलाह दी गई है।
दरौंदा। स्थानीय बाजार पर चोरी एवं छिनतई की घटना बढ़ गई है. बुधवार की शाम में खैनी दुकान के सामने गाड़ी लगा कर समान की खरीदारी करने के लिए गए. जब समान की खरीदारी कर के व्यक्ति लौटा तो देखा कि गाड़ी नही है. काफी खोजबीन करने के बाद भी गाड़ी नही मिली. जिसके बाद पीड़ित आन्दर थाना क्षेत्र के उज्जैन के बंगरा गांव निवासी रजत कुमार सिंह ने थाना में आवेदन दिया. पीड़ित ने कहा कि अभी तक पुलिस न ही प्राथमिकी दर्ज की न ही गाड़ी की पता लगाई.
दरौदा सिवान मुख्य मार्ग पर लीला साहब के पोखरा के पास असंतुलित होकर एक बाइक चालक गिर गया जिसे गंभीर चोटें लग गई घटना के संबंध में सूत्रों का कहना था कि बाइक चालक दरौदा से सिवान के तरफ जा रहा था तभी सामने से एक बड़ी गाड़ी आ रही थी साइड लेने के चक्कर में बाइक चालक असंतुलित हो गया और रोड किनारे जागीरा जा रहे राहगीरों की मदद से उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया बाइक चालक पचरुखी थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है
हसनपुरा प्रखंड में माधुरी निदान केंद्र के द्वारा छात्राओं को लहेजी गांव के स्कूल में जाकर सेनेटरी पैड वितरण किये गए। न्यू आइडियल पब्लिक स्कूल लहेजी में सेनेटरी पैड्स का वितरण कर छात्राओं को जागरूकता अभियान चलाया गया। स्कूल की प्रधानाध्यापक और छात्राओं ने माधुरी निदान केंद्र की इस मुहिम से प्रेरित होकर महामारी से होने वाली बीमारियों से बचाव और सेनेटरी पेडस के इस्तेमाल के तरीके पर चार्ट्स बनाकर छात्राओं ने अपना सहयोग दिया।इस मौके पर फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉक्टर अनीता चौरसिया ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि हर महीने महिलाओं को होने वाली समस्याओं से रुढ़िवादी सोच के चलते बात करने से बचा जाता हैं। उन्होंने छात्राओं को इन समस्याओं का समाधान बताते हुए कहा कि माहवारी के दौरान खान पान का विशेष ध्यान रखे। इसी के साथ साथ फाउंडेशन की कार्यकर्ता प्रीति कुमारी ने बताया कि हमे शारारिक ओर मानसिक तौर से सशक्त बनना होगा। रूढ़िवादी कुरीतियों से बाहर आकर ही हम कुछ कर सकते है। इस मौके पर फाउन्डेशन अध्यक्ष डॉ अनीता चौरसिया , डॉ पंकज कुमार , संतोष कुमार नवनीत कुमार शैलेश कुमार ,तबस्सुम परवीन ,पूजा कुमारी आदि ने मौजूद रहकर छात्राओं को जागरूक किया ।
हसनपुरा,प्रखंड मुख्यालय के सभागार मे प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय मिश्र के अध्यक्षता मे प्रखंड क्षेत्र के सभी कृषि समन्वयक,किसान सलाहकर व किसानों के साथ बैठक आयोजित की गई।इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ईकेवाईसी जल्द से जल्द करा लेने का निर्देश दिया है।अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आगे चलकर इस योजना के लाभ से वंचित रह सकते हैं. ईकेवाईसी कराने की अंतिम तिथि आगामी 31 जुलाइ तक है।साथ ही ऐनपीसिआई को आधार से खाता को लिंक कराना तथा डीजल अनुदान के लिए किसान अधिक से अधिक आवेदन करे।मौके पर कृषि समन्वयक ब्रिज ब्रिस्टर सिंह,डॉक्टर विमल कुमार,उपेंद्र कुमार,किसान सलाहाकार रामेश्वर यादव,राजेश शर्मा,जवाहर राम,उमेश प्रसाद,सुरेश कुमार यादव,नवलकिशोर सिंह आदि सहित किसान उपस्थित रहे।
आज लगेगा 12वीं या आईटीआई पास के लिए जॉब कैंप।
भारतीय सेना में 12वीं पास के लिए ऑफिसर बनने का मौका।
बिहार केंद्रीय चयन परिषद ने मद्य निषेध विभाग उत्पाद और निबंधन विभाग के लिए सिपाही भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
दरौंदा। क्रांतिकारी योग प्रचारक अंगद जी महाराजगंज छपरा में मिल कर के मंत्री जी को जितेंद्र कुमार राय को निमंत्रण दिया मौनिया बाबा मेला में 27 अगस्त 2022 को आने के लिए मंत्री ने स्वीकार किए मंत्री जी ने कहा मैं जरूर आऊंगा और मंत्री जी ने कहा मैं पूरा प्रयास करके मौनिया बाबा मेला को राजकीय मेला घोषित कराऊंगा और मंत्री जी बोले ऐसे ही आप ही के जैसे लोग चाहिए प्रयास करता रहे मंत्री जी मान गए इतना प्रयास और इतना चिंता करने वाला है आज के समय में कोई युवा इतनी कम उम्र में साधु सन्यासी बन कर और इतना लड़ाई लड़ना मौनिया बाबा के लिए मंत्री जी बोले अंगद जी आप का संघर्ष का नमन वंदन करता हूं क्योंकि आप बहुत मेहनती हैं संघर्षशील है यह काम जरूर होगा निश्चित क्योंकि आप पूरी तरह से लग चुके हैं और मैं भी पूरा प्रयास करके इस मेला को राज्य के मिलाकर दर्जा दिलवा दूंगा आपको हम मान लिया कि आप छोड़ने वाले नहीं और मंत्री जी ने कहा हर हाल में 27 अगस्त को आऊंगा निमंत्रण स्वीकार कर लिए निमंत्रण कार्ड दिए अंगद जी महाराज ने मंत्री जी को कल दिनांक 21 अगस्त शाम में सर्किट हाउस में मंत्री जी को जितेंद्र कुमार राय कला सांस्कृतिक मंत्री युवा विभाग को दिया।
जेई ने प्राथमिकी के लिए थाना में दिया आवेदन दरौंदा। प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग गांव में विद्युत विभाग के तरफ से टीम गठित कर विशेष जांच अभियान चलाकर चोरी की बिजली जला रहे उपभोक्ताओं पर बड़ी कार्रवाई की गई. नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के आदेशा अनुसार यह छापेमारी की गई है. बता दें कि उजाय में चोरी की बिजली जला रहे सात उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाते हुए विभागीय कार्रवाई भी की गई. चोरी की बिजली जलाने पर उजाय गांव निवासी पिंटू सिंह पर बासठ हजार सात सौ चौतीस हजार, भरत सिंह पर दो लाख तिरासी हजार छह सौ मात्र व कमला सिंह पर छियालीस हजार पांच सौ छियासठ रुपया का जुर्माना के साथ तीनो उपभोक्ताओं पर दरौंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. कनीय अभियंता मोहनी सिंह ने बताया कि चोरी की बिजली जलाते हुए कोई भी उपभोक्ता पकड़ा जाता है या एक वर्ष अधिक दिनों तक बिजली बिल बाकी रहता है तो ऐसे लोगों का बिजली कनेक्शन काटकर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा. जांच टीम में मुख्य रूप से सहायक विधुत शकील अहमद, संवेदक कामगार ब्रजेश प्रसाद,।सुपरवाइजर राजू कुमार पांडेय के अलावे अन्य कर्मचारी एवं पुलिस बल शामिल रहे.
