आयुर्वेदिक भोजन,काढा, व चाय का लोगों ने उठाया अनंत हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में केंद्रीय आयुष मंत्रालय व भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के निर्देशन में हर दिन हर घर आयुर्वेद विषय के तहत आयुर्वेद फूड स्टॉल लगाया गया कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा 25 स्टॉल लगाया गया इसमें सुधार वैदिक भोजन का टावर चाय आदि का प्रदर्शन छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया इसी क्रम में कॉलेज द्वारा बच्चों में आयुर्वेद क्विज प्रोग्राम भी आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया प्राचार्य डॉ प्रजापति त्रिपाठी ने प्रतिभागियों में से प्रथम व द्वितीय विजेताओं की घोषणा करते हुए आयुर्वेद दिवस पर पुरस्कृत करने की जानकारी दी कार्यक्रम सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने आयुर्वेद के व्यंजनों की प्रशंसा की
डायमंड जिम के छठे वर्षगांठ का हुआ आयोजन हुसैनगंज प्रखण्ड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में डायमण्ड जिम का छठा वर्षगांठ बड़े हो धूमधाम के साथ मनाया गया,जिसमे जिम के ट्रेनर कैफ,संचालक मंतोष कुमार समेत सभी युवा बॉडी बिल्डर भी मौजूद रहे वही जूनियर बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन भी इस मौके पर किया गया जिसमें विजेताओं को इनाम व प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।
युवाओं ने मनाई सम्राट मिहिर भोज की जयंती हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के हुसैनगंज में आज सम्राट मिहिर भोज की जयंती का आयोजन क्षत्रिय समाज के युवाओं के द्वारा किया गया इस मौके पर काफी संख्या में युवा मौजूद रहे जिनकी मौजूदगी में यह आयोजन हुआ वहीं आयोजन के उपरांत सभी युवाओं ने समाज के उत्थान को लेकर कार्य करने की भी शपथ ली इस मौके पर सैकड़ों युवा मौजूद रहे
शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुई सरकारी विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा हुसैनगंज प्रखण्ड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आज शांतिपूर्ण तरीके से समापन हो गया ,वही परीक्षा के अंतिम दिन गणित विषय की परीक्षा हुई,वही परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई,जिसमे कक्षा 1 से 5 तक प्रथम पाली में वही कक्षा 6 से 8 तक द्वितीय पाली में परीक्षा हुई।
नयागांव पुलिस ने एक शराबी को शराब के नशे में गिरफ्तार शोभेपुर से गिरफ्तार कर लिया है । इस बात के जानकारी देते हुए नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने मंगलवार को बताया कि शोभेपुर में शराब के नशे में शंभू महतो पिता पुकार महतो को गश्ती के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार शराबी के ऊपर विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे मंगलवार के दिन छपरा जेल भेज दिया है ।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
दुकान में काम कर रहे युवक को कुत्ते ने काटा गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव स्थित एक दुकान में काम कर रहे युवक पर कुत्ते ने हमला कर दिया इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन में स्थानीय दुकानदारों ने युवक को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया घायलों की पहचान पुर गांव निवासी के रूप में हुई है दुकान के अंदर साफ सफाई का काम चल रहा था दुकान में घुस गया और दाहिने पैर पर हमला कर दिया बीच-बचाव करने के दौरान भी हमला कर दिया व कई जगह पर गंभीर रूप से काट दिया।
हुसैनगंज प्रखंड एवं पूर्वी हरीहांस पंचायत के गांव खुदाईबारी में पिछले 2 सप्ताह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई है। जहां क्षेत्र के उपभोक्ता लो वोल्टेज से पूरी तरह से परेशान हैं। जहां पिछले दिनों बिजली कर्मियों के गुहार लगाने के बाद ट्रांसफार्मर की जांच कराई गई।जिसमें पाया गया कि ट्रांसफार्मर का क्वायल जल चुके हैं। वहीं शुक्रवार को बदलने की प्रक्रिया शुरू हुई। जहां पिछले 3 दिनों से लगातार ट्रांसफार्मर बदलाव हो रहा है, विडम्बना देखिए कि ट्रायल के दौरान ही ट्रांसफार्मर जल जा रहा है। हालांकि चौथे दिन एक बार आस्था रखते हुए नियाज और पूजा के बाद तीसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया। जहां सोमवार से पुनः बिजली आपूर्ति सुचारु रुप से बहाल होगी।इस संबंध में ग्रामीणों ने कहा कि ट्रांसफार्मर जलने का मुख्य कारण क्षेत्र में अधिक उपभोक्ताओं की संख्या एवं बड़े उपकरणों के प्रयोग से प्रभावित हो रहा है। जबकि इस बस्ती की कुल आबादी के अनुसार डेढ़ सौ तक के उपभोक्ता वर्तमान में बिजली जला रहे हैं। जिन्हें मात्र 63 केवीए के ट्रांसफार्मर से सप्लाई मिल रहा है।जहां कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही है। जबकि बड़े उपकरण पूर्ण रुप से नहीं चल भी नहीं पा रहे हैं इसको लेकर 100 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने की आवश्यकता है। ग्राम खोदाईबारी में पिछले चार दिनों में तीन बार ट्रांसफार्मर फूंकने से विधुत व्यवस्था चौपट हो गई है।इस दौरान प्रखंड के कनीय अभियंता विनय कुमार सिंह के द्वारा ट्रांसफार्मर जलने की सूचना दी गई । जहां लगातार ट्रांसफार्मर भेजकर बदलवाने का कार्य किया गया। वहीं उन्होंने कहा कि 24 घंटे ट्रांसफार्मर चार्ज होने के बाद सोमवार से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक ग्राम खुदाईबारी में लगभग पिछले पंद्रह दिनों से विधुत व्यवस्था लो वोल्टेज एवं एवं ट्रांसफार्मर जलने की वजह से अंधेरा पसरा हुआ है। जिसके विरोध में ग्राम वासियों ने विधुत विभाग को लिखित शिकायती पत्र देकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है, दिए गए मांग पत्र में कहा गया है कि विधुत विभाग की लापरवाही के चलते यहां तीन दिन में दो बार ट्रांसफार्मर फुक चुका है। आरोप है की जब यहां विधुत का लोड ज्यादा है तो विधुत विभाग को बड़ा ट्रांसफार्मर लगा देना चाहिए मगर विधुत विभाग की टीम यहां छोटा ही लगा देती है। जिससे ग्राम वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर रुस्तम अली, इमामुद्दीन शाह,फारूक अली,तनवीर, गुड्डू,डब्लू, धर्मेंद्र,ज़ुबैर, फैयाज,इमरान,नाजीम, नमूना मियां, सुल्तान शाह, अख्तर राजा, अजीमुद्दीन,मनीर मियां आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
टिकरी में लोन वसूलने गए बैंक कर्मी से गाली गलौज एवं मारपीट,केश दर्ज। हुसैनगंज हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में फाइनेंस लोन वसूलने गए एक बैंक कर्मी के साथ ग्राम टिकरी के एक ग्रामीण ने गाली-गलौच और मारपीट करते हुए कर्ज देने में आनाकानी की बात कही है । पीड़ित कर्मी ने अगले दिन एक नामजद नीरज कुमार एवं तीन अन्य के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना अध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि पश्चिम चंपारण के चनपटिया थाना के गोपालपुर निवासी सत्य प्रकाश शुक्ला ने आवेदन देकर बताया कि वह टिकरी गांव में लोन वसूलने गए थे। आरोप है कि जब वह उसके घर पंहुचे तो उसने सरकारी कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच करते मारपीट की। इतना ही नहीं उसने सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाते हुए कर्ज नहीं देने कि बात कही । थाना पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दिया है।
आरक्षण बचाओ चुनाव कराओ को लेकर भाजपा ने दिया धरना प्रदर्शन हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय पर आज भारतीय जनता पार्टी सिवान के द्वारा हुसैनगंज मंडल में मंडल अध्यक्ष श्री विजय कुमार चौधरी जी और श्री मिथलेश कुमार यादव जी के नेतृत्व में आयोजित "आरक्षण बचाओ, नगर निकाय चुनाव कराओ" धरना प्रदर्शन में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ भाग लिया, इस मौके पर भाजपा के पूर्व एमएलसी मनोज सिंह मिथिलेश यादव विजय चौधरी नीतीश कुमार संजय पांडे दीपू सिंह चंदेल विनय सोनी समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे जिन्होंने सरकार की नीतियों का विरोध किया और प्रदर्शन भी किया।
रघुनाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार द्वारा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान बड़वा पंचायत में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में भारी अनियमितता पाई गई श्री कुमार ने बताया कि क्षेत्र के महुआ पंचायत में कुल 9 वार्डो में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हुए कार्यों में काफी अनियमितता पाई गई है अधिकारी पंचायत सचिव एवं योजनाओं की जांच कराई गई जांच के दौरान कई अन्य प्रतिनिधियों को एक करने का निर्देश दिया गया है
