हुसैनगंज प्रखंड एवं पूर्वी हरीहांस पंचायत के गांव खुदाईबारी में पिछले 2 सप्ताह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई है। जहां क्षेत्र के उपभोक्ता लो वोल्टेज से पूरी तरह से परेशान हैं। जहां पिछले दिनों बिजली कर्मियों के गुहार लगाने के बाद ट्रांसफार्मर की जांच कराई गई।जिसमें पाया गया कि ट्रांसफार्मर का क्वायल जल चुके हैं। वहीं शुक्रवार को बदलने की प्रक्रिया शुरू हुई। जहां पिछले 3 दिनों से लगातार ट्रांसफार्मर बदलाव हो रहा है, विडम्बना देखिए कि ट्रायल के दौरान ही ट्रांसफार्मर जल जा रहा है। हालांकि चौथे दिन एक बार आस्था रखते हुए नियाज और पूजा के बाद तीसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया। जहां सोमवार से पुनः बिजली आपूर्ति सुचारु रुप से बहाल होगी।इस संबंध में ग्रामीणों ने कहा कि ट्रांसफार्मर जलने का मुख्य कारण क्षेत्र में अधिक उपभोक्ताओं की संख्या एवं बड़े उपकरणों के प्रयोग से प्रभावित हो रहा है। जबकि इस बस्ती की कुल आबादी के अनुसार डेढ़ सौ तक के उपभोक्ता वर्तमान में बिजली जला रहे हैं। जिन्हें मात्र 63 केवीए के ट्रांसफार्मर से सप्लाई मिल रहा है।जहां कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही है। जबकि बड़े उपकरण पूर्ण रुप से नहीं चल भी नहीं पा रहे हैं इसको लेकर 100 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने की आवश्यकता है। ग्राम खोदाईबारी में पिछले चार दिनों में तीन बार ट्रांसफार्मर फूंकने से विधुत व्यवस्था चौपट हो गई है।इस दौरान प्रखंड के कनीय अभियंता विनय कुमार सिंह के द्वारा ट्रांसफार्मर जलने की सूचना दी गई । जहां लगातार ट्रांसफार्मर भेजकर बदलवाने का कार्य किया गया। वहीं उन्होंने कहा कि 24 घंटे ट्रांसफार्मर चार्ज होने के बाद सोमवार से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक ग्राम खुदाईबारी में लगभग पिछले पंद्रह दिनों से विधुत व्यवस्था लो वोल्टेज एवं एवं ट्रांसफार्मर जलने की वजह से अंधेरा पसरा हुआ है। जिसके विरोध में ग्राम वासियों ने विधुत विभाग को लिखित शिकायती पत्र देकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है, दिए गए मांग पत्र में कहा गया है कि विधुत विभाग की लापरवाही के चलते यहां तीन दिन में दो बार ट्रांसफार्मर फुक चुका है। आरोप है की जब यहां विधुत का लोड ज्यादा है तो विधुत विभाग को बड़ा ट्रांसफार्मर लगा देना चाहिए मगर विधुत विभाग की टीम यहां छोटा ही लगा देती है। जिससे ग्राम वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर रुस्तम अली, इमामुद्दीन शाह,फारूक अली,तनवीर, गुड्डू,डब्लू, धर्मेंद्र,ज़ुबैर, फैयाज,इमरान,नाजीम, नमूना मियां, सुल्तान शाह, अख्तर राजा, अजीमुद्दीन,मनीर मियां आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
