हरिहरनाथ मंदिर में चल रहे रामकथा में कथावाचक ने कहे राम के शरण में जाने से सभी कष्ट होता है दूर -- वर्तमान समय मे लोग ईर्ष्या, द्वेष, क्रोध,लालच, लोभ सब को बसा लिया है यही दुःख का कारण -- कथा वाचक भाई गुप्तेश्वर पांडे जी महाराज सोनपुर---विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर स्थित बाबा हरिहर नाथ मंदिर स्थित यात्री निवास के सत्संग भवन में 16 से 22 अक्टूबर तक चलने वाली रामकथा में श्री राम कथा का शुभारंभ करते हुए बिहार के पूर्व डीजीपी सह कथा वाचक भाई गुप्तेश्वर पांडे जी महाराज ने सर्वप्रथम स्वामी तुलसीदास जी के नमन करते हुए मानव रचना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए प्रेरकों को अवगत कराया साथ ही ग्रंथ महिमा को भी राम कथा के संदेशों को श्रद्धालुओं को सुनाएं । कथा आरंभ करते हुए उन्होंने कहा कि संसार में जब भी अधर्म बढ़ता है एवं बुरी शक्तियां प्रकृति के नियमों को उथल- पुथल करने लगती है कि ऐसी स्थिति में भगवान का अवतार होता है । भगवान श्री राम दुष्टों को नाश करने के लिए और भक्तों को उद्धार करने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुए । हर कोई प्रभु श्री राम से मिलना चाहता है ,मनुष्य को तो बात क्या कहे देवता भी रूप बदल -बदल कर भगवान श्री राम का दर्शन करने के लिए पृथ्वी पर आए और उनके लीलाओं को देखे । जब राम नाम की महिमा ही बड़ी अपार है तो साक्षात राम की महिमा कितनी अपार होगी यह कहना बड़ी मुश्किल है । रामा अवतार में भगवान श्रीराम ने यह दिखाया है कि मनुष्य को किस तरह से पृथ्वी पर जन्म लेने के बाद कैसे रहना चाहिए ,दुष्ट को कैसे सजा देनी चाहिए । उन्होंने यह दिखाये की दुख और सुख में कैसे सहने व रहना चाहिए और हर वक्त प्रभु का स्मरण करना चाहिए । जिस घर में प्रेम होगा उसी घर में भगवान वास करते हैं । जहां भगवान होते हैं वहां आनंद होता है । वर्तमान समय में लोगों ने भगवान को हृदय से निकालकर अपने हृदय में ईर्ष्या, द्वेष, क्रोध,लालच, लोभ सब को बसा लिया है यही दुःख का कारण है । उन्होंने कहा कि साधु-संतों ,अच्छे विचारकों की संगति में रखकर ही मानव कल्याण संभव है । इस प्रवचन में हरिहर नाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह ,कोषाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह ,मंदिर के पुजारी सुशील चंद्र शास्त्री ,बमबम बाबा, दिनेश सहनी ,न्यास समिति के सदस्य, पत्रकार विश्वनाथ सिंह, अभय कुमार सिंह ,संजीत कुमार के अलावा हरिहर नाथ मंदिर के गुड्डू जी, अमित सिंह, अरविंद सिंह,पंडा पुजारी में गोकुल बाबा, अवधेश दुबे, गजेंद्र पांडे ,धीरज कुमार पांडे, सादा बाबा, विशाल सिंह ,शैलेंद्र बाबा, संजीव बाबा, शशि बाबा ,संजय बाबा ,शिवम पांडे,समाजसेवी सुधीर सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि ,बुद्धिजीवी मौजूद रहे ।
गीत संगीत के माध्यम से कलाकारों ने पिएन कॉलेज परसा के पुष्प राज गौतम के समर्थन करने का लोगों से किया अपील
सांसद के अनुशंसा पर पीड़िता को मिली सहायता राशि
लहलादपुर . अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला किसान दिवस के अवसर पर प्रखंड किसान भवन के सभागार में ग्रामीण महिला किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया . अध्यक्षता बीडीओ विमला कुमारी ने किया . गोष्ठी में महिलाओं को शिक्षित होने तथा अपने बच्चों को शिक्षित करने पर बल दिया गया तथा शिक्षित नारी , शिक्षित समाज , इसी से होगा देश का विकास स्लोगन के तहत महिलाओं को शिक्षित होने के लिये जागरूक किया गया . महिला किसानों को मिलने वाले लाभकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया .
इसुआपुर प्रखंड क्षेत्र के विष्णुपुरा गांव में श्रीराम महायज्ञ भगवत कथा का आयोजन किया गया है . जिसका शुरुआत सुबह पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ . बनारस से आये पंडित कुंदन कुमार पाठक , सूरज कुमार दास , मुरारी मिश्रा , बलराम झा , कमलेश झा , तथा पूजा मिश्रा के मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्ति में बना हुआ है 7 दिनों तक चलने वाले महायज्ञ को श्री श्री 108 श्री महादेव दास जी महाराज के द्वारा संपन्न कराया जा रहा है . इसके लिए 501 महिलाएं तथा कन्याओं ने जुलूस के रूप में मेंहाथों में कलश लेकर जल भरी के लिए यज्ञ स्थल से चलकर बिशनपुरा गांव होते हुए इसुआपुर बाजार स्थित बाबा लाल दास के मठिया के प्रांगण में गई जहां से गंगाजल लेकर पुनः यज्ञ स्थल पहुचीं . जहां इसी पवित्र जल से पूजा का शुरुआत किया गया . इसके लिए कमेटी के सत्यदेव प्रसाद , रामबाबू कुशवाहा , राम अयोध्या राय , रमेश मिस्त्री , विक्रम राय , रामजी प्रसाद , कपिल देव राम , रामलाल राय , हरिशंकर सिंह मौर्य तथा संतोष राय ने जुलूस का नेतृत्व किया . यज्ञ में प्रतिदिन उमा साध्वी का प्रवचन होगा . साथ ही मेले का आकर्षण झूला तथा मीना बाजार बना हुआ है . क
मुख्यमंत्री कुशल युवा कार्यक्रम के तहत संचालित kyp बनकेरवा के छात्र मुकेश कुमार से हुई खास बातचीत।
गंगा व गंडक के जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी होने से सोनपुर के निचली इलाके के लोगो को बढ़ी परेशानी सोनपुर--- गंगा ब गंडक के बढ़ते जल स्तर मे वृद्धि के कारण एक बार फिर से सोनपुर प्रखंड के सबलपुर चारो पंचायत के निचली हिसो मे बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है । उक्त बात के जनकारी देते हुए समाजसेवी लालबाबू पटेल ने बताया कि सबलपुर पश्चिमी पंचायत के कुमार घाट, सुखदेव घाट पर गंगा का पानी लबा लब हो गया है वहीं सबलपुर पूर्वी पंचायत के ककरा चिलाओ, चहाराम, अठाइस, कचहरी बाजार, नवरसिया, योगी बाबा, हस्ती टोला, सबलपुर, माध्यवर्ती पंचायत के बभनटोली, उतरी पंचायत के बिंद टोली नेवल टोला, नया बाजार,महुआ बाग के निचली हिसो में सभी किसानो ने अपने अपने खेतों में बुआई किया था। बताते चले की पिछले महीने आई बाढ़ से किसानो की खेत में लगी फसल सभी डूब गए थे और किसानों में हाहाकार मच गया था। वहीं पानी घटने से किसान खुशहाल होकर अपने खेत की साफ सफाई व जुताई कर बुआई भी कर दिया था की अचानक दो दिनों से चारो पंचायत के निचले हिस्से मे बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से किसानो मे मायूसी छाने लगी है। किसान ललित राय ने बताया कि कर्ज लेकर खेती किया था आज खेत मे बुआई के बाद पौधा निकल ही रहा था की बाढ़ के पानी आ जाने से पौधा सब डूब गया ।वहीं सबलपुर बभन् टोली मे नव दिवसीय श्री महा विष्णु यज्ञ 31 अक्टुबर से प्रारंभ होने वाला है जो 8 नवम्बर को सुसम्पन होगी। यज्ञ स्थल आज बाढ़ के पानी से घिर गया है यज्ञ स्थल पर पानी न पहुंचे इसको लेकर यज्ञ कर्ताओं ने जेसीवी मंगाकर खेत से ही मिट्टी कटवाकर बांध बंधवा रहे हैं । ताकि यज्ञ स्थल पर बाढ़ का पानी प्रवेश न कर सके । सबलपुर चारो पंचायत के ग्रामीणों ने भगवान से प्रार्थना कर रहे है की हे भगवान यज्ञ मंडप के पहले बांधे बांध को सुरक्षा प्रदान करें ताकि बाढ़ का पानी बांध को पार न कर सके। उधर सबलपुर महुआ बाग बद्री घाट के कटाव पीरितों मे भी दहसत पैदा हो रही हैं|
मध निषेध विभाग के द्वारा राज सिंह कॉलेज में कल आयोजित होगी प्रतियोगिता रिक्शा हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के राज सिंह कॉलेज में मद्य निषेध विभाग पुलिस की परीक्षा का आयोजन कब किया जाएगा बता दो इसको लेकर विभागीय तैयारियों को पूरा कर लिया गया है वहीं परीक्षा 10 मई से शुरू होगी हालांकि 1 घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र पहुंचे का आगे से सभी परीक्षार्थियों व प्रतिभागियों को दिया जा चुका है।
अंतराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर लोगों को हाथ धुलाई के प्रति किया गया जागरूक---खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने की सोनपुर बीडीओ ने दिलाई गई शपथ .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बाहरमाड़र पंचायत में आम सभा का हुआ आयोजन
