सरकारी विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस को शंका सभा क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालय में आज धूमधाम के साथ बाल दिवस मनाया गया बता दें कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्म दिवस के मौके पर बाल दिवस मनाया जाता है इस मौके पर शिक्षकों के द्वारा छात्र छात्राओं को मिठाइयां उपहार दिए गए इस मौके पर सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे

रुकुंडीपुर के मुखिया पति की हत्या मामले में हुसैनगंज के जनप्रतिनिधियों ने एसपी को दिया ज्ञापन हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सभी पंचायतों के मुखिया व जनप्रतिनिधियों के द्वारा आज शिवानी स्पीकर ज्ञापन दिया गया जिसमें रुकुंडीपुर पंचायत के मुखिया पति प्रदीप तिवारी की हत्या मामले में ज्ञापन सौंपा गया साथ ही साथ जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई और सुरक्षा की गुहार भी लगाई गई उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया

पानापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन के परिसर में कृषि जागरूकता अभियान के अंतर्गत रबी महोत्सव सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन राय , मुखिया प्रतिनिधि ललन महतो एवं कृषि समन्यक उदय शंकर सिंह ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कियाप्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को समय समय पर मिट्टी की जांच कराने एवं खेतो की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए जैविक विधि से खेती करने की जानकारी दी विशेषज्ञों ने किसानों को जीरो टिलेज विधि से कम लागत में अच्छी उपज के गुर सिखाए । वही उदय शंकर सिंह ने सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रबी फसलों की बुआई के लिए उन्नत किस्म के बीजों का प्रयोग करें उन्होंने फसलों में लगनेवाले रोगों एवं उससे बचाव के बारे में भी विस्तार से समझाया । इस मौके पर कृषि समन्वयक हरिशंकर सिंह , सुनील कुमार द्विवेदी , रंजन कुमार पांडेय , भाजपा के जिला प्रवक्ता मनोज गिरी , लक्ष्मण प्रसाद अकेला , रमेश कुमार यादव , उमेश कुशवाहा , किसान सलाहकार अरुण कश्यप , विजय शर्मा सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे

परसा किसान भवन से चोरों ने की बीज की चोरी

बनकेरवा ढाला के समीप ट्रक व बाइक के ठोकर में बाइक सवार युवक बाल-बाल बचे

पशुधन की रक्षा और पशुपालकों के विकास के लिए सरकार कर रही हर संभव प्रयास--मंत्री अगले वर्ष दूसरे प्रदेश से सोनपुर मेले में उत्तम नस्ल व दुधारू पशु आने की संभावना सोनपुर ---विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में सरकारी व गैर सरकारी प्रदर्शनी लगाई जा रही है । जिसका विधिवत उद्घाटन भी शुरू हो गया है । इसी क्रम में पशु एवं मत्स्य संशाधन विभाग के प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन मंत्री मोहम्मद अफाक आलम ने फीता काटकर इसका शुभारंभ करते हुए उन्होंने लगाई गई प्रदर्शनी को बारीकी से अवलोकन किया । अवलोकन करने के पश्चात सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया । इस प्रदर्शनी में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री अफाक आलम ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है । इसे विकसित करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जिससे किसानों एवं पशु पालकों व मत्स्य पालकों के बेरोजगारी भी दूर हो और आत्मनिर्भर के साथ-साथ स्वावलंबी बने। पशु एवं मछली पालन से न केवल स्वयं बल्कि दूसरों को भी स्वावलंबी बनाया जा सकता है । उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना काल के लेकर विगत 2 वर्षों तक मेला नहीं लगा था लेकिन इस बार मेला लगी है । मेले को और बेहतर व विकसित करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है । उनका प्रयास रहेगा कि आने वाले वर्षों में दूसरे प्रदेशों से अच्छे नस्ल के दुधारू पशुओं को सोनपुर मेले में लाया जाए । उन्होंने यह भी कहा कि मेरा प्रयास रहेगा है कि पशु पालकों ,किसानों की तरक्की, बेरोजगार युवाओं को रोजगार सृजन विभिन्न कार्य किया जा सके जिससे बेरोजगारी कम हो। उन्होंने यह भी कहा कि बकरी पालन,मवेशी पालन अन्य पशुपालन के अलावा शहद उत्पादन दुधारू पशुओं से लेकर विभिन्न कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षण से लेकर भारी सब्सिडी राशि मुहैया करायी जा रही है। जिससे पशुपालकों को पशु पालन के प्रति रुचि बढ़े। सरकार पशुधन की रक्षा और पशुपालकों के विकास के लिए हर संभव कर रही है प्रयास । इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने भी पशु मेले के रूप में प्रसिद्ध इस मेले को पशुओं की संख्या में नियंत्रर कमी आने की बात कही है इसे आगे बढ़ाया जाए और मेले में पर्याप्त मात्रा में पशुओं को आने वाले वर्षों में पशुओं को मेले में मंगाया जाए जैसे रोजगार का सृजन हो सके । मेले में पशुपालन विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी में आने वाले पशुपालकों को हर तरह की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इस मौके पर पशुपालन निदेशक विजय कुमार ,अपर सचिव एवं मत्स्य संसाधन विभाग हिमांशु राय, समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे ।

नशा मुक्त बिहार को लेकर दौड़ प्रतियोगिता का होगा आयोजन फॉर्म जमा करने के लिए पहुंचे हुसैनगंज के युवा हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के युवा आज नेहरू युवा केंद्र के कार्यालय में नशा मुक्त बिहार कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए फॉर्म जमा करने पहुंचे बता दें कि आज फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख थे और इसी को लेकर हुसैनगंज में काफी युवा फॉर्म जमा करने पहुंचे बता दें कि दौड़ प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को इनाम नगद पैसे भी दिए जाएंगे

थाना परिसर में कल जनता दरबार का होगा आयोजन हुसैनगंज थाना में कल जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा इसको लेकर थाना प्रभारी ने आवश्यक निर्देश दिए हैं वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से लोग भी ऐसे जनता दरबार में पहुंचेंगे अपने मामलों का निष्पादन करवाएंगे बता दे की भूमि व जमीन विवाद से संबंधित मामलों को लेकर लोकल जनता दरबार में शामिल होंगे

सरकारी विद्यालयों में खिलाई गई कृमि नाशक दवा हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में आज कृमि नाशक दवा खिलाई गई बता दें कि कृमि नाशक पाल है कि सभी विद्यालयों में दवा खिलाई जाए इसी को लेकर शिक्षकों के द्वारा आज सभी बच्चों को दवा खिलाई गई जिससे क्रीमी का पूरी तरह से ना सो सके और इस बीमारी से छात्र-छात्राओं को मुक्ति मिले

अंदर सिवान मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अंदर सिवान मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में पचरुखी के रहने वाले सुदर्शन भगत गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका इलाज कराया गया बता दें कि एक बाइक से दूसरी बाइक की टक्कर हो गई थी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए