पशुधन की रक्षा और पशुपालकों के विकास के लिए सरकार कर रही हर संभव प्रयास--मंत्री अगले वर्ष दूसरे प्रदेश से सोनपुर मेले में उत्तम नस्ल व दुधारू पशु आने की संभावना सोनपुर ---विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में सरकारी व गैर सरकारी प्रदर्शनी लगाई जा रही है । जिसका विधिवत उद्घाटन भी शुरू हो गया है । इसी क्रम में पशु एवं मत्स्य संशाधन विभाग के प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन मंत्री मोहम्मद अफाक आलम ने फीता काटकर इसका शुभारंभ करते हुए उन्होंने लगाई गई प्रदर्शनी को बारीकी से अवलोकन किया । अवलोकन करने के पश्चात सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया । इस प्रदर्शनी में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री अफाक आलम ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है । इसे विकसित करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जिससे किसानों एवं पशु पालकों व मत्स्य पालकों के बेरोजगारी भी दूर हो और आत्मनिर्भर के साथ-साथ स्वावलंबी बने। पशु एवं मछली पालन से न केवल स्वयं बल्कि दूसरों को भी स्वावलंबी बनाया जा सकता है । उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना काल के लेकर विगत 2 वर्षों तक मेला नहीं लगा था लेकिन इस बार मेला लगी है । मेले को और बेहतर व विकसित करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है । उनका प्रयास रहेगा कि आने वाले वर्षों में दूसरे प्रदेशों से अच्छे नस्ल के दुधारू पशुओं को सोनपुर मेले में लाया जाए । उन्होंने यह भी कहा कि मेरा प्रयास रहेगा है कि पशु पालकों ,किसानों की तरक्की, बेरोजगार युवाओं को रोजगार सृजन विभिन्न कार्य किया जा सके जिससे बेरोजगारी कम हो। उन्होंने यह भी कहा कि बकरी पालन,मवेशी पालन अन्य पशुपालन के अलावा शहद उत्पादन दुधारू पशुओं से लेकर विभिन्न कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षण से लेकर भारी सब्सिडी राशि मुहैया करायी जा रही है। जिससे पशुपालकों को पशु पालन के प्रति रुचि बढ़े। सरकार पशुधन की रक्षा और पशुपालकों के विकास के लिए हर संभव कर रही है प्रयास । इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने भी पशु मेले के रूप में प्रसिद्ध इस मेले को पशुओं की संख्या में नियंत्रर कमी आने की बात कही है इसे आगे बढ़ाया जाए और मेले में पर्याप्त मात्रा में पशुओं को आने वाले वर्षों में पशुओं को मेले में मंगाया जाए जैसे रोजगार का सृजन हो सके । मेले में पशुपालन विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी में आने वाले पशुपालकों को हर तरह की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इस मौके पर पशुपालन निदेशक विजय कुमार ,अपर सचिव एवं मत्स्य संसाधन विभाग हिमांशु राय, समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे ।