अखंड ज्योति आंख अस्पताल के द्वारा मुफ्त नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर में समाजसेवी जाकिर इमाम के घर के पास अखंड ज्योति आंख अस्पताल के द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया इस नेत्र जांच शिविर में 100 से ज्यादा मरीजों का निशुल्क जांच हुआ वह मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का चयन किया गया जिनका इलाज अखंड ज्योति आंख अस्पताल में मुफ्त में किया जाएगा इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग और डॉक्टर भी मौजूद रहे

भटक कर लड़की पहुंची जमाल हाता लोगों ने दिया थाने को सूचना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर के जमाल हाता में एक लड़की पटक कर पहुंच गई जिसके बाद लोगों ने स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी अभी अभी एक लड़की भटक कर मेरे नगर पंचायत गोपालपुर अन्तर्गत जमाल हाता गांव में आई है जो अपना नाम- प्रियंका कुमारी, पिता का नाम- जीव ठाकुर, गांव पता- बसंतपुर,थाना- रघुनाथपुर,(सिवान) बता रही है। जो भाई लोग को इसके माता पिता के बारे में जानकारी है वह इन्हें उन तक पहुंचाने में मदद करे

26 पैकेट बंटी बबली शराब के साथ शराब धंधेबाज को किया गया गिरफ्तार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के वर्णन से 26 फीट बंटी बबली शराब के साथ शराब धंधेबाज शिवनाथ चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है वह शिवराज चौधरी नवलपुर के रहने वाले बताए जाते हैं बता दें कि बडम कि मंजू देवी के घर में शराब रखकर धड़ल्ले से उसका कारोबार हो रहा था और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी जब पुलिस को इसकी भनक लगी तो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वर्णन गांव में दल बल के साथ छापेमारी कर शराब बरामद किया शादी साथ धंधेबाज शिवराज चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पीएन कॉलेज परसा में b.a. पार्ट वन का परीक्षा प्रथम दिन शांतिपूर्ण हुआ संपन्न

पानापुर प्रखंड के बिभिन्न गावों में टोंका फंसाकर एवं मीटर बाइपास के सहारे बिजली का उपभोग कर रहे चार लोगों पर बिजली विभाग के जेई भोला ठाकुर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है । एवं उन लोगों पर हजारों रुपए का जुर्माना भी लगाया है दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने मेथौरा गांव निवासी नवल किशोर राय पर 26360 रुपए , मुरलीमठ गांव निवासी देवनाथ गिरी पर बकाया एवं जुर्माना सहित 33348 रुपए , चिमनपुरा गांव निवासी नागेंद्र राय पर 13172 एवं चंद्रिका राय पर 13172 रुपए का जुर्माना लगाया है ।उन्होंने आरोप लगाया है कि नवलकिशोर राय बगैर कनेक्शन के कृषि कार्य मे बिजली का उपयोग कर रहे थे जबकि देवनाथ गिरी मीटर बाईपास के सहारे बिजली का उपयोग कर रहे थे विभाग की इस कार्रवाई से बिजली चोरी कर रहे लोगो मे हड़कंप मचा हैं ।

सरेया में मनाया गया गुरु नानक जयंती का त्यौहार हुसैनगज प्रखण्ड क्षेत्र आज गुरु नानक जयंती का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया इस मौके पर धार्मिक आस्था से जुड़े लोगों के द्वारा गुरु नानक जी की तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया साथ ही साथ उनके आदर्शो पर चलने का निर्णय लिया गया इस मौके पर उनके साथ राहुल कुमार सुदर्शन कुमार रमेश कुमार सुरेश कुमार लखीचंद प्रसाद समेत अनेक लोग मौजूद रहे

शराब के नशे में पैक्स अध्यक्ष छोटू साह को किया गया गिरफ्तार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जाप से शराब के नशे में पैक्स अध्यक्ष छोटू शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है विदित हो कि पैक्स अध्यक्ष को 2021 में चुना गया था वही शराब के नशे में पुलिस के द्वारा उनकी गिरफ्तारी कर ली गई है तथा गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया है बता दें कि सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और पैक्स अध्यक्ष दोसा को गिरफ्तार किया जिसके बाद आज कोर्ट में पेश किया गया वहीं कोर्ट में पेशी के उपरांत उन्हें जेल भेज दिया गया

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के सभी नदियों में आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई वहीं महिलाओं के द्वारा पूजा अर्चना करने के उपरांत डुबकी लगाई गई बता दे कि गुरू पूर्णिमा के दिन ना स्नान का विशेष महत्व होता है और इसी को लेकर लोगों ने नदियों में पहुंचकर स्नान किया साथ ही साथ काफी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाओं की नदियों में स्नान करने के लिए पहुंचे

सारण जिला उत्पाद विभाग की पुलिस ने माँझी के जयप्रभा सेतु के चेक पोस्ट पर शाम को जांच शिविर लगाकर उत्तर प्रदेश से सेतु के रास्ते शराब पीकर आ रहे दर्जन भर शराबियों को गिरफ्तार कर छपरा भेज दिया गया बताया जा रहा है कि हसभी शराबि उत्तर प्रदेश से शराब का लुफ्त उठा कर माझी के रास्ते अपने घर जा रहे थे उसी दौरान माँझी उत्पाद चेक पोस्ट पर उत्पाद पुलिस ने सभी शराबियों को ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर अल्कोहल की पुष्टि करते हुए गिरफ्तार कर लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

परसा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गंडक घाटों पर उम्र श्रद्धालु भक्तों की भीड़