पानापुर थाना क्षेत्र में चोरी छुपे शराब की बिक्री कर रहे धंधेबाजों एवं शराब पीकर उत्पात मचाने वाले शराबियों पर पानापुर पुलिस की शख्त एवं पैनी नजर है । आपको बतादे की पिछले एक सप्ताह के अंदर पुलिस ने पच्चीस लीटर से ज्यादा देशी शराब जब्त किया है वही एक धंधेबाज एवं आधे दर्जन से ज्यादा शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।आंकड़ो पर गौर करें तो 10 नवंबर को गोपालगंज जिले के अमौठी निवासी सौदागर राम एवं तुर्की गांव निवासी रमेश राम , 12 नवंबर को रसौली गांव निवासी सत्येंद्र तिवारी , 15 नवंबर को वसतपुर गांव निवासी धीरज सिंह , 16 नवंबर को खजुरी निवासी अनिल यादव , 17 नवंबर को मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी राजदेव राय एवं 19 नवंबर को रसौली तख्त के सत्येंद्र भगत को शराब पीने के जुर्म में पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में भेजा है । वही 15 नवंबर की रात पुलिस ने बकवा गांव में छापेमारी कर देशी शराब के साथ तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव निवासी धंधेबाज जवाहिर राम को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है । थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि शराब धंधेबाजों के अलावे शराबियों पर भी पुलिसिया कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ।
पानापुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में वरीय शिक्षकों के रहते हुए कनीय शिक्षकों के द्वारा जबरदस्ती प्रभार चलाया जा रहा है । आपको बतादे की आए दिन खबरों में शिक्षा विभाग से संबंधित तरह तरह की खबरें देखने सुनने एवं पढ़ने को मिलती रहती है । जिसमें अक्सर दिखाया जाता है कि शिक्षक विद्यालय में समय से नहीं आते हैं एमडीएम का संचालन मेनू के अनुसार नहीं होता हैं नाहीं विद्यालय की साफ सफाई अच्छी रहती है । सारी समस्याओं को अकेले शिक्षक नहीं उत्पन्न करते बल्कि इसमें पदाधिकारियों की भी मिलीभगत हो सकता है जिससे शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है । आखिर शिक्षकों में आपसी तालमेल क्यों नहीं ? सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला के पानापुर प्रखंड मे करीब डेढ़ दर्जन विद्यालयों में वरिय शिक्षकों के रहते हुए कनीय शिक्षकों के द्वारा जबरदस्ती प्रभार चलाया जा रहा है । जिसके कारण शिक्षकों का आपसी तालमेल बिगड़ गया है और पढ़ाई चौपट हो गई है । बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने का जिम्मेदार कौन ? जानकारी के अनुसार विभाग के प्रधान सचिव से लेकर डीइओ डीपीओ का सख्त निर्देश है कि किसी भी हालात में एक विद्यालय में वरीय शिक्षक के रहते कनीय शिक्षक प्रभार में नहीं रहेंगे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महोदय ने आला अधिकारियों से अपना जान बचाने के लिए वरीयता सूची तो निकाली है लेकिन आज तक विद्यालयों की एक भी कनीय शिक्षक अपने वरीय शिक्षक को विद्यालय का प्रभार नहीं सौपे है ।
परसा हाई स्कूल में छात्रों के बीच चले जमकर लात घुसा
विश्व शौचालय दिवस पर छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभातफेरी
निजी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंचे पुलिसकर्मी व अधिकारी,ग्रामीणों ने किया विरोड हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपियाँ बुजुर्ग गांव में निजी जमीन पर अतिक्रमण हटाने प्रशासन पहुंच गई,बता दे कि JCB लेकर प्रभारी थाना प्रभारी अंजोर अकेला व अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे,वही मौजूद पीड़ित पक्ष ने कहा कि बिना नोटिस के ही JCB लेकर अंचलाधिकारी के आदेश पर पुलिसकर्मी पहुंच गए है,वही जमीन दखल करनेवाले व्यक्ति बको पूर्व में किसी प्रकार की सूचना नही दी गयी,वही काफी देर तक प्रशासन व स्थानीय लोगो के बीच बकझक हुई
घर से लापता युवक को घर पहुंचने पर परिजनों में खुशी
पानापुर . तरैया के विधायक जनक सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिलान्यास किया . इस मौके पर उन्होंने कहा कि पीएचसी के सीएचसी में अपग्रेड हो जाने के बाद प्रखंड के लोगो को अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पायेंगी . मालूम हो कि पानापुर पीएचसी को सरकार द्वारा सीएचसी में अपग्रेड कर भवन निर्माण कीस्वीकृति पहले ही मिल चुकी थी एवं राशि भी जारी हो चुकी थी . इस बीच अस्पताल के लिए पूर्व से दान में मिले भूमि पर अवैध अतिक्रमण के कारण भवन निर्माण नही हो पा रहाथा एवं राशि लौटाने की नौबत आ गयी थी . मामला संज्ञान में आते ही विधायक जनक सिंह ने इस मामले को विधानसभा में उठाया एवं स्थानीय पदाधिकारियों के साथ मिलकर सीएचसी निर्माण का मार्ग प्रशस्त कराया . इस मौके पर सीओ रणधीर प्रसाद , बीडीओ राकेश रौशन , प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ . कुमार गौरव , मुखिया जलेश्वर मांझी , मनोज गिरि , उमेश कुशवाहा , हरेंद्र प्रसाद सिंह , वेदप्रकाश तिवारी , रविंद्र सिंह सहित पीएचसी के कर्मी व अन्य लोग उपस्थित थे
पानापुर . तरैया विधायक जनक सिंह व बीडीओ राकेश रौशन ने प्राथमिक विद्यालय फकुली का निरीक्षण किया , तो कई अनियमितता मिलीं . बीडीओ ने बताया कि नामांकित 285 बच्चों में 186 बच्चो की उपस्थिति बनी है , जबकि निरीक्षण के दौरान मात्र 89 बच्चे ही उपस्थित थे . उन्होंने बताया कि प्रखंड के कई विद्यालय पीएम पोषण योजना के सामान की खरीदारी स्वयं कर रहे हैं व वाउचर वेंडर का दे रहे हैं . उन्होंने हिदायत दी कि अधिकृत वेंडर से ही सामान खरीदें .
Transcript Unavailable.
दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार कि रिपोर्ट ।अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी पर ऑडियो सुने या डाउनलोड करें ।
