बिहार राज्य के सिवान जिला से राहुल कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं किसिवान: दरौली प्रखंड क्षेत्र के गड़वार के श्री-श्री 108 श्री पति ब्रह्म महाराज के स्थान पर होने वाले श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के प्रथम दिन घोड़ा-हाथी और गाजे-बाजे के साथ परंपरागत रूप से और वैदिक रीति- रिवाज के साथ पांच हजार एक पुरुष और महिला श्रद्धालुयों के सात कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञस्थली से निकलकर बारह किलोमीटर की दुरी पैदल चलकर दरौली के सरयू तट के पंच मंदिरा घाट पर जल भरी का कार्य संपन्न कर यज्ञ के धार्मिक आयोजन के उत्सव का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पिपरहीया मोड़ पर बेलाव ग्राम पंचायत के मुखिया उत्तम गोंड के द्वारा ठंडा पेयजल व मिठाई की व्यवस्था की गई थी। वही कलश यात्रा के दौरान जय श्री राम जय बजरंगबली के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।यज्ञ के आचार्य पंडित अरविंद्र मिश्र ने बताया कि नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ आयोजन किया गया है जिसमें वृंदावन से पधारे रामलीला मंडली के द्वारा रामलीला- रासलीला के आयोजन का भी सुनियोजित व्यवस्था की गई है। वहीं प्रवचनकर्ता श्रीधाम वृंदावन से पधारे शिवम जी महाराज के आगमन की बात बताई जा रही है।
बिहार राज्य के सिवान जिला से राहुल कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि सिवान: दरौली प्रखंड में शिक्षा विभाग में विगत 3 महीने से उलटफेर की स्थिति बनी हुई है।निदेशक (प्राथमिक शिक्षा) पटना के द्वारा 16 मार्च 2023 को जारी आदेश के मुताबिक वर्तमान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दरौली के रूप में मैरवा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीलम कुमारी को अतिरिक्त पदभार दिया गया है, लेकिन निदेशक (प्राथमिक शिक्षा) के पारित आदेश के बाद भी निवर्तमान प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता ने अपना पदभार देने से साफ मना कर दिया। इधर दरौली के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर एक साथ दो पदाधिकारी के होने से शिक्षकों में अलग अलग चर्चा हो रही है तो दुसरी तरफ एक बीईओ विभागीय निर्देशानुसार पारित करती हैं तो दूसरे बीईओ उसे रद्द करने का देते हैं। जिसे पदभार को लेकर खींचतान की स्थिति बनी हुई है।
बिहार राज्य के सिवान जिला से राहुल कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि सिवान: दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। उन्हें चिकित्सीय परामर्श के साथ-साथ मुफ्त दवा का वितरण भी किया गया। इस दौरान शिविर में चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई साथ ही उच्च जोखिम गर्भधारण महिलाओं की पहचान कर उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने बताया कि सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सैकड़ों महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच कर परामर्श और निशुल्क दवा दी गई।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के सारण जिला से अम्बा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती हैं कि एनआईओएस से डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों के अंतर वेतन राशि भुगतान के लिए स्थापना शाखा के डीपीओ अवधेश कुमार ने 3 दिनों के अंदर सूची मांगी है। डीपीओ ने अपने पत्रांक 1068 के माध्यम से सभी बीईओ को निर्देश जारी किया है। इसमें कहा है कि पत्रांक 201 दिनांक 20 फरवरी 2023 द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में वैसे नियोजित शिक्षक जो सत्र 2017-19 में एनआईओएस के माध्यम से डीएलएड प्रशिक्षित हुए हैं, उनका बकाया अंतर वेतन भुगतान को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसके आलोक में विभिन्न शिक्षक संगठनों के द्वारा कार्यालय में आकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा निदेशक प्राथमिक शिक्षा विभाग से पटना से दूरभाष पर वार्ता के आलोक में इस शर्त के साथ अंतर वेतन भुगतान करने का सहमति दिया गया है कि अगर प्रतिकूल निर्देश प्राप्त होता है तो संबंधित शिक्षकों के वेतन की जाने वाली राशि वसूल कर ली जाएगी। इसलिए सभी बीईओ से भुगतान के लिए विपत्र 3 दिनों के अंदर कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है। साथ ही संबंधित शिक्षक से घोषणा पत्र प्राप्त कर अपने आप सुरक्षित रखने को कहा गया है।
बिहार राज्य के सारण जिला से अम्बा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती हैं कि केंद्र एवं राज्य सरकार के फ्लैगशिप स्कीम को थीमेटिक ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) में सम्मिलित किए जाने हेतु आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, आवास विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग से संबंधित चल रहे योजनाओं पर चर्चा किया गया। जिसमे पंचायतों के मुखिया , ब्रजेश सिंह, सुभाष चंद्र यादव, शारदा देवी, संध्या देवी,पंचायत सचिव, अंगद कुमार, एमडी जावेद, जगनाथ यादव प्रखण्ड कार्यपालक सहायक सुजीत कुमार, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी बिरेंद्र प्रसाद केसरी, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उषा सिंह, LBSA के अंकित कुमार, प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी सुमन कुमार सिंह, आदि लोग उपस्थित थे।
बिहार राज्य केसारण जिला से राहुल कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के पडडी गांव में गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। आग इतना भीषण था कि देखते ही देखते लगभग दर्जनों किसानों की गेहूं जलकर राख हो गई। खेत से उठती धूआं देखकर आसपास के लोग पहुंचे और लाठी-डंडे झाड़ू से किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। वहीं ग्रामीणों के अनुसार बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड के लिए थाने पर फोन किया गया तो थाना प्रभारी का नंबर बंद था। जिसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं इस घटना के बाद श्रीराम वाहिनी के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार मौके पर पहुंचकर जले हुए गेहूं फसल की मुआयना किया। तथा किसानों को सरकार द्वारा मुआवजा देने की मांग की।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के सारण जिला के कल्याणपुर पंचायत से श्रद्धा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहती हैं कि जननी सुरक्षा योजना क्या होता है ?
