बिहार राज्य के सिवान जिला से राहुल कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं किसिवान: दरौली प्रखंड क्षेत्र के गड़वार के श्री-श्री 108 श्री पति ब्रह्म महाराज के स्थान पर होने वाले श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के प्रथम दिन घोड़ा-हाथी और गाजे-बाजे के साथ परंपरागत रूप से और वैदिक रीति- रिवाज के साथ पांच हजार एक पुरुष और महिला श्रद्धालुयों के सात कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञस्थली से निकलकर बारह किलोमीटर की दुरी पैदल चलकर दरौली के सरयू तट के पंच मंदिरा घाट पर जल भरी का कार्य संपन्न कर यज्ञ के धार्मिक आयोजन के उत्सव का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पिपरहीया मोड़ पर बेलाव ग्राम पंचायत के मुखिया उत्तम गोंड के द्वारा ठंडा पेयजल व मिठाई की व्यवस्था की गई थी। वही कलश यात्रा के दौरान जय श्री राम जय बजरंगबली के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।यज्ञ के आचार्य पंडित अरविंद्र मिश्र ने बताया कि नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ आयोजन किया गया है जिसमें वृंदावन से पधारे रामलीला मंडली के द्वारा रामलीला- रासलीला के आयोजन का भी सुनियोजित व्यवस्था की गई है। वहीं प्रवचनकर्ता श्रीधाम वृंदावन से पधारे शिवम जी महाराज के आगमन की बात बताई जा रही है।
