सिवान: दरौली प्रखंड क्षेत्र के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। दोन में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रेफरल अस्पताल लोगों को 28 वर्षों के इंतजार के बाद बन कर तैयार हो गया है। रेफरल अस्पताल बनने से क्षेत्रवासियों का सपना साकार होता दिख रहा है। बताते चलें कि बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेट लिमिटेड के संवेदक मां वैष्णवी इंजीकॉम प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा इस अस्पताल का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र में सोमवार की शाम मौसम ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार की सुबह से ही आसमान पर काले बादल छाए रहे और बीच-बीच में हवाएं चलीं। ऐसे में अब अगर बारिश होती है, तो काश्तकारों के लिए बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। क्योंकि पानी के कारण खेतों में पकी खड़ी फसल सड़ेगी और किसानों काे आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। होली के बाद बारिश हुई थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिवान: रमजान मुबारक का दूसरा अशरा चल रहा है। जहां रमजान माह के व दूसरे असरे का 18वां रोजा सोमवार को रखा गया। इस दौरान रोजेदारों ने रोजा रख खुदा की इबादत की। वहीं जामा मस्जिद के उलेमा फजुल आजम साहब ने बताया कि आखिरत की फ़िक्र और अल्लाह का जिक्र रमजान के हर रोजे होते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि रमजान माह के हर असरे के अलग-अलग अहमियत होती है। जहां रमजान के हर असरे में रोजेदार रोजा रख अल्लाह का नेक बंदा इन दिनों काफी इबादतों में मशगूल रहता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिवान: एनआईओएस से डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों के अंतर वेतन राशि भुगतान के लिए स्थापना शाखा के डीपीओ अवधेश कुमार ने 3 दिनों के अंदर सूची मांगी है। डीपीओ ने अपने पत्रांक 1068 के माध्यम से दरौली बीईओ को निर्देश जारी किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के सारण जिला के धारीपुर मठ से सुगंती देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहती हैं कि वह शौचालय का आवेदन कैसे भरें

बिहार राज्य के सारण जिला के हराजी ग्राम से अनिका मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहती हैं कि इन्दिरा आवास योजना का लाभ कैसे प्राप्त करें

बिहार राज्य के सारण जिला के हराजी से पूनम कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहती हैं कि वह अपना राशन कार्ड कैसे बनवाएं

आंदर प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव में प्रखंड प्रमुख राधा देवी ने मेंटेनेंस और टाइड योजना के तहत कराए गए कार्यों का फिता काटकर उद्घाटन किया। इस संबंध में प्रमुख राधा देवी ने बताया कि असांव पंचायत के असांव उतरवार टोला में लगभग छह लाख की लागत से षष्टम वित्त आयोग योजना अंतर्गत सौन्दर्यीकरण कराए गए पुस्तकालय भवन तथा सहसरांव गांव में गौतम भगत के घर से संतोष राम के घर तक पंद्रहवीं वित्त योजना अंतर्गत लगभग 6 लाख की लागत से कराए गए 300 फीट कराए पीसीसी एवं नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया गया। बता दें कि प्रखंड क्षेत्र में प्रखंड प्रमुख द्वारा लगातार विकास किए जाने से यहां के लोगों में खुशी का माहौल है।उद्घाटन कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि पवन कुमार, मुखिया सतीश चंद्र गुप्ता,मुखिया बृजेश कुमार, पूर्व मुखिया पति विनोद कुमार,पंचायत समिति सदस्य हरिंदर शाह, दिनेश शाह, गुलशन खातून, एजाज खान, राहुल यादव, किशन देव राम, नजीबुल्लाह अंसारी, शिवकुमार डीलर, केश्वर यादव ,रतनवाड़ी श्रीवास्तव, मुकेश लाल यादव के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

आंदर प्रखंड के कांधपाकड़ गांव में सोमवार सुबह ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई।आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते किसानों की करीब दो बीघा गेहूं जलकर राख हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।