बिहार राज्य केसारण जिला से राहुल कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के पडडी गांव में गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। आग इतना भीषण था कि देखते ही देखते लगभग दर्जनों किसानों की गेहूं जलकर राख हो गई। खेत से उठती धूआं देखकर आसपास के लोग पहुंचे और लाठी-डंडे झाड़ू से किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। वहीं ग्रामीणों के अनुसार बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड के लिए थाने पर फोन किया गया तो थाना प्रभारी का नंबर बंद था। जिसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं इस घटना के बाद श्रीराम वाहिनी के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार मौके पर पहुंचकर जले हुए गेहूं फसल की मुआयना किया। तथा किसानों को सरकार द्वारा मुआवजा देने की मांग की।