बिहार राज्य के सिवान जिला से राहुल कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि सिवान: दरौली प्रखंड में शिक्षा विभाग में विगत 3 महीने से उलटफेर की स्थिति बनी हुई है।निदेशक (प्राथमिक शिक्षा) पटना के द्वारा 16 मार्च 2023 को जारी आदेश के मुताबिक वर्तमान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दरौली के रूप में मैरवा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीलम कुमारी को अतिरिक्त पदभार दिया गया है, लेकिन निदेशक (प्राथमिक शिक्षा) के पारित आदेश के बाद भी निवर्तमान प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता ने अपना पदभार देने से साफ मना कर दिया। इधर दरौली के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर एक साथ दो पदाधिकारी के होने से शिक्षकों में अलग अलग चर्चा हो रही है तो दुसरी तरफ एक बीईओ विभागीय निर्देशानुसार पारित करती हैं तो दूसरे बीईओ उसे रद्द करने का देते हैं। जिसे पदभार को लेकर खींचतान की स्थिति बनी हुई है।
