बिहार राज्य के सारण जिला से अम्बा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती हैं कि केंद्र एवं राज्य सरकार के फ्लैगशिप स्कीम को थीमेटिक ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) में सम्मिलित किए जाने हेतु आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, आवास विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग से संबंधित चल रहे योजनाओं पर चर्चा किया गया। जिसमे पंचायतों के मुखिया , ब्रजेश सिंह, सुभाष चंद्र यादव, शारदा देवी, संध्या देवी,पंचायत सचिव, अंगद कुमार, एमडी जावेद, जगनाथ यादव प्रखण्ड कार्यपालक सहायक सुजीत कुमार, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी बिरेंद्र प्रसाद केसरी, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उषा सिंह, LBSA के अंकित कुमार, प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी सुमन कुमार सिंह, आदि लोग उपस्थित थे।
