बहादुरगंज प्रखंड की 30 जीविका दीदियों, जो अपने कारोबार से तरक्की कर रही हैं, उन्हें सम्मानित किया गया। मिशन स्वावलंबन उत्सव के तहत सतत जीविकोपार्जन योजना एसजेवाई की लाभार्थी इन जीविका दीदियों को प्रयास जीविका महिला संकुलस्तरीय संघ, समेशर में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत कोचाधामन पंचायत के कोचाधामन गाँव में पिछले कई साल से ग्रामीणों ने पुल की मांग किया है पर गाँव को जोड़ने के लिए पुल की बहुत ही आवश्यक है ग्रामीण ने जल्द पुल बनाने की मांग की है
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के बुआलदाह पंचायत अंतर्गत कजलामनी वार्ड नo 06 मैं पिछले 4 दिन से सौलर स्ट्रीट लाइट खराब है ग्रामीणों ने इसकी सूचना वार्ड सदस्य को दी पर वार्ड सदस्य ने कुछ ध्यान नहीं दिया सभी ग्रामीण ने किया लाइट को ठीक करने की माँग।
किशनगंज जिले अंतगर्त अपने निज आवास किशनगंज में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने जनता दरबार का किया आयोजन, जिसके तहत बलिया के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत, जिसको लेकर पूर्व विधायक ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आस्वासन।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बिशनपुर पंचायत के वार्ड नo 02 भागबैसा में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलोंमें शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।
किशनगंज जिले के ठाकुरगंज से सटे भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने पानी टंकी के समीप अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते समय एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसके पास से भारतीय मुद्रा और नेपाली मुद्रा भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार चीनी नागरिक का नाम पेंग योंगजिन (उम्र - 39 वर्ष) है। वह चीन के विहाई फेंग का रहने वाला बताया जा रहा है। जिसके बाद एसएसबी के जवानों ने अपनी सारी कागजी कार्रवाई करने के बाद उक्त चीनी नागरिक को खोरीबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया है। जहां गुरुवार को खोरीबाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए उक्त चीनी नागरिक को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है।
किशनगंज जिले में अब फाइलेरिया से ग्रस्त हाथीपांव मरीज भी दिव्यांग की श्रेणी में आएंगे।स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे मरीजों को दिव्यांगता की श्रेणी में शामिल कर सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराने की कवायद शुरू की है। इसमें मुख्य रूप से मरीजों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिलाने की योजना को शामिल किया गया है।इस योजना के तहत फाइलेरिया नियंत्रण विभाग द्वारा हाथीपांव प्रभावित मरीजों को चिह्नित किया जा रहा है।
किशनगंज साइबर सेल ने साइबर फ्रॉड के शिकार एक व्यक्ति को 1 लाख 24 हजार रुपए में 99 हजार रुपए वापस करवाया। पीड़ित 62 वर्षीय पूर्णिया के भट्टा बाजार निवासी ने 27 मार्च माह में किशनगंज में अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। उसी दौरान पीड़ित के मोबाईल पर एक कॉल आया और प्रलोभन देकर एटीएम व बैंक खाता नम्बर ले लिया गया। इसके बाद पीड़ित के खाता से 1 लाख 24 हजार रुपए निकाल लिए गए । वहीं घटना के बाद पीड़ित ने किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी थी।
किशनगंज जिले के सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलवा के नवपदस्थापित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तमसिल अहमद अंसारी ने योगदान दिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने पीएचसी का जायजा लिया तथा ओपीडी में मरीजों का इलाज किया।
किशनगंज जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री एवं डीसीएलआर अमिताभ कुमार गुप्ता का जिले के सभागार में स्वागत - सह- सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ज्ञातव्य हो कि राष्ट्रीय भूमि अभिलेख आधुनिकरण कार्यक्रम के तहत किशनगंज जिले में भूमि अभिलेख का डिजिटलीकरण 100% होने को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्वारा जिला पदाधिकारी एवम राजस्व टीम किशनगंज को प्लेटिनम सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया था।
