माननीय अध्यक्षा,जिला परिषद,किशनगंज,श्रीमती नुदरत महजबीं जी आज समाहरणालय सभागार में ज़िला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में 15 अगस्त,2023 स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन हेतु आहूत बैठक में उपस्थित रहीं।

पूर्णिया विश्वविद्यालय में 157 शिक्षक और 147 कर्मचारी के गायब रहने का मामला आया सामने

*किशनगंज के मारवाड़ी कॉलेज में दलाली करने का अड्डा बन गया है

*गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा डीएम, एडीएम सहित एसडीएम को राष्ट्रपति के हाथों मिले सम्मान के लिए शॉल और अखण्ड ज्योति देकर दी गई बधाई

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बिहार विधानसभा में अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण समिति के सभापति श्री जीतन राम मांझी अपनी एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत बिहार विधानसभा की अनुसूचित जाति जनजाति समिति के समीक्षात्मक बैठक हेतु आज शाम को किशनगंज पहुंचे कल 10:30 बजे दिन को जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक , इस संदर्भ में आज किशनगंज सर्किट हाउस में पूर्व विधायक श्री गोपाल कुमार अग्रवाल से जिले में अनुसूचित जाति जनजाति समाज के कल्याण हेतु किए जा रहे हैं कार्यों पर जानकारी प्राप्त करते हुए।

ठाकुरगंज शिक्षा विभाग द्वारा अब तक कक्षा पांच के छात्रों के बीच पुस्तकों का वितरण नहीं हो पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के कक्षा पांच में पढ़ रहे लगभग 7000 छात्र-छात्राओं के बीच पुस्तक का वितरण नहीं हुआ है। जिससे छात्र-छात्राओं के पढ़ाई पर इसका अनुकूल असर पढ़ रहा है।

किशनगंज जिले में टीबी को लेकर अभी लोगों में जानकारी का अभाव देखने को मिलता है। अमूमन लोगों में यह धारणा है कि टीबी सिर्फ सांस से जुड़ी बीमारी है। लेकिन, लोगों को यह समझना होगा कि फेफड़ों के अलावा भी टीबी कई प्रकार की होती है। इसमें से एक प्रकार का दिमाग की टीबी होता है।दिमाग की टीबी एक-दूसरे से नहीं फैलती लेकिन, जब फेफड़ों की टीबी से संक्रमित व्यक्ति खांसता, छींकता है तो उसके मुंह से निकली बूंदें दूसरे व्यक्ति के अंदर प्रवेश कर जाती हैं। ये बूंदें यदि दिमाग में प्रवेश कर जाती हैं तो व्यक्ति के दिमाग में टीबी या ब्रेन टीबी होने की संभावना होती है। दिमाग में होने वाली टीबी को मेनिनजाइटिस भी कहा जाता है।

पोठिया प्रखंड अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एलओ 72 टीओएस गलगलिया तक 2018 को निर्माण कराया गया सड़क का एक बार भी मरम्मत नहीं कराया गया है। जबकि सड़क निर्माण के एक वर्ष बाद ही सड़क से गिट्टी उखड़ रहा था। फिलहाल सड़क पूरी तरह जर्जर हो गया है।

खबरें फटाफट 22 जुलाई 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.सौलर स्ट्रीट लाइट खराब होने से ग्रामीण ने ठीक करने की मांग की कोचाधामन प्रखंड के बुआलदाह पंचायत अंतर्गत कजलामनी वार्ड न० 06 में पिछले 4 दिन से सौलर स्ट्रीट लाइट खराब है ग्रामीणों ने इसकी सूचना वार्ड सदस्य को दी पर वार्ड सदस्य ने कुछ ध्यान नहीं दिया सभी ग्रामीण ने किया लाइट को ठीक करने की माँग । 2.ठाकुरगंज से सटे भारत नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा में घुसपैठ करते एक चीनी नागरिक हुआ गिरफ्तार किशनगंज जिले के ठाकुरगंज से सटे भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने पानी टंकी के समीप अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते समय एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसके पास से भारतीय मुद्रा और नेपाली मुद्रा भी जब्त किए गए हैं 3.जिले में संचालित सभी आंगनबाड़ी केदो में सामाजिक अंकेक्षण किशनगंज जिले में सरकार की महत्त्वकांक्षी योजनाओं में शामिल आईसीडीएस द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध करायी जा रही विभिन्न सेवाओं क पारदर्शी व प्रभावी बनाए रखने के लिए गुरुवार जिले के संचालित सभी 1867 आंगनबाड़ी केंद्रों सामाजिक अंकेक्षण समिति का बैठक आयोजित किया गया। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।

बिहार राज्य के बहादुरगंज शहरी आबादी के परिधि से बाहर एन एच 327ई गुआबारी से कालेज चौक होकर बिरनीया चौरासी टेलिफोन एक्सचेंज 327ई तक रिंग रोड की शक्ल में नया बायपास रोड का ड्राफ्ट तैयार किया गया है।बहादुरगंज में सड़क जाम से जुड़ी दैनिक समस्या के मद्देनजर आबादी क्षेत्र से बाहर नया बायपास रोड का प्रस्ताव भेजा गया है।