किशनगंज जिले में अब फाइलेरिया से ग्रस्त हाथीपांव मरीज भी दिव्यांग की श्रेणी में आएंगे।स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे मरीजों को दिव्यांगता की श्रेणी में शामिल कर सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराने की कवायद शुरू की है। इसमें मुख्य रूप से मरीजों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिलाने की योजना को शामिल किया गया है।इस योजना के तहत फाइलेरिया नियंत्रण विभाग द्वारा हाथीपांव प्रभावित मरीजों को चिह्नित किया जा रहा है।