किशनगंज जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री एवं डीसीएलआर अमिताभ कुमार गुप्ता का जिले के सभागार में स्वागत - सह- सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ज्ञातव्य हो कि राष्ट्रीय भूमि अभिलेख आधुनिकरण कार्यक्रम के तहत किशनगंज जिले में भूमि अभिलेख का डिजिटलीकरण 100% होने को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्वारा जिला पदाधिकारी एवम राजस्व टीम किशनगंज को प्लेटिनम सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया था।