किशनगंज साइबर सेल ने साइबर फ्रॉड के शिकार एक व्यक्ति को 1 लाख 24 हजार रुपए में 99 हजार रुपए वापस करवाया। पीड़ित 62 वर्षीय पूर्णिया के भट्टा बाजार निवासी ने 27 मार्च माह में किशनगंज में अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। उसी दौरान पीड़ित के मोबाईल पर एक कॉल आया और प्रलोभन देकर एटीएम व बैंक खाता नम्बर ले लिया गया। इसके बाद पीड़ित के खाता से 1 लाख 24 हजार रुपए निकाल लिए गए । वहीं घटना के बाद पीड़ित ने किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी थी।