किशनगंज जिले के ठाकुरगंज से सटे भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने पानी टंकी के समीप अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते समय एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसके पास से भारतीय मुद्रा और नेपाली मुद्रा भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार चीनी नागरिक का नाम पेंग योंगजिन (उम्र - 39 वर्ष) है। वह चीन के विहाई फेंग का रहने वाला बताया जा रहा है। जिसके बाद एसएसबी के जवानों ने अपनी सारी कागजी कार्रवाई करने के बाद उक्त चीनी नागरिक को खोरीबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया है। जहां गुरुवार को खोरीबाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए उक्त चीनी नागरिक को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है।