बहादुरगंज प्रखंड की 30 जीविका दीदियों, जो अपने कारोबार से तरक्की कर रही हैं, उन्हें सम्मानित किया गया। मिशन स्वावलंबन उत्सव के तहत सतत जीविकोपार्जन योजना एसजेवाई की लाभार्थी इन जीविका दीदियों को प्रयास जीविका महिला संकुलस्तरीय संघ, समेशर में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।