किशनगंज जिलाधिकारी, श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में ओ0डी0ओ0पी0 राष्ट्रीय पुरस्कार की तैयारी हेतु बैठक आहुत की गई।राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न जिला के विशेष उत्पाद को पुरस्कृत करने हेतु सभी जिला से पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।जिलांतर्गत उत्पाद यथा चाय,अनानास,ड्रैगन फ्रूट आदि के क्षेत्र में विशेष कार्य को लेकर कृषि कार्यालय,कृषि अभियंत्रण,डीआरडीए,कृषि कॉलेज,नाबार्ड,उद्योग केंद्र,बैंक के पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया गया।

किशनगंज जिलाधिकारी, श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में सभी कार्यालयों के प्रधान लिपिकों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि बैठक में कई लिपिक अकारण अनुपस्थित है, सभी अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण की मांग एवं उनका वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया।

किशनगंज जिले में सरकार की महत्त्वकांक्षी योजनाओं में शामिल आईसीडीएस द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध करायी जा रही विभिन्न सेवाओं क पारदर्शी व प्रभावी बनाए रखने के लिए जिले के संचालित सभी 1867 आंगनबाड़ी केंद्रों सामाजिक अंकेक्षण समिति का बैठक आयोजित किया गया।

किशनगंज जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने उद्योग विभाग के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में की। बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने योजनाओं में लाभुकों को ऋण स्वीकृति, ऋण वितरण के संबंध में जानकारी दी।

किशनगंज जिले में अक्सर देखा गया है कि सावन माह में जहां बारिश से हरियाली नजर आती है। ठीक इसके उलट किशनगंज जिले में पिछले दो दिनों से सावन माह में जेठ की दुपहरिया का अहसास हो रहा है। सुबह से ही तपती धूप ने लोगों को बेहाल कर रखा है। चिलचिलाती धूप में घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

किशनगंज जिले के डीएम को महिलाओं ने किया सम्मानित

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास बिरवा में लोगों की समस्याएं सुनकर उसका निष्पादन करने हेतु क्षेत्र सं० 10 जिला पार्षद नासिक नादिर ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत रहमतपारा के ग्रामीणों ने नाला से सम्बंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर जिला परिषद ने जल्द नाला बनवाने का दिया आस्वासन।

खबरें फटाफट 21 जुलाई 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.तैमूरघाट कोचा आदिवासी गांव में अब तक बिजली नहीं पहुंच सकी ठाकुरगंज प्रखंड के सखुडाली पंचायत का तैमूरघाट कोचा आदिवासी गांव में बिजली कनेक्शन अबतक घरों में नहीं पहुंच सकी है। जो सुशासन का हर घर बिजली का दावा पोल खोल रही है।बिजली विभाग सहित अन्य अधिकारियों के कानों तक इसकी जानकारी तक नहीं है। जिसके कारण आधुनिकता व विकास के इस दौर में भी इस गांव के दर्जनों परिवार बिना बिजली के गुजर बसर करने पर मजबूर हैं। 2.भारत नेपाल सीमा में तस्करी रोकने का प्रयास दिघलबैंक प्रखंड स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी, असामाजिक गतिविधियों को पूरी तरह से रोकने के उद्देश्य से एसएसबी और नेपाल एपीएफ जवानों ने संयुक्त गश्ती अभियान चलाई।दिघलबैंक बीओपी और नेपाल झापा के सितुमारी चौकी के एपीएफ जवानों ने समन्वय स्थापित कर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फ्लैग मार्च करते हुए संयुक्त गश्ती चलाई। 3.पूर्व विधायक ने की सीमांचल सुरक्षा की मांग ठाकुरगंज प्रखंड के पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल पूरे सीमांचल की सुरक्षा के लिए एसएसबी के डीजी श्रीमती रश्मि शुक्ला को पत्र भेजकर सीमावर्ती क्षेत्र में एसएसबी बटालियन बैठाने की मांग की है। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।