खबरें फटाफट 21 जुलाई 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.तैमूरघाट कोचा आदिवासी गांव में अब तक बिजली नहीं पहुंच सकी ठाकुरगंज प्रखंड के सखुडाली पंचायत का तैमूरघाट कोचा आदिवासी गांव में बिजली कनेक्शन अबतक घरों में नहीं पहुंच सकी है। जो सुशासन का हर घर बिजली का दावा पोल खोल रही है।बिजली विभाग सहित अन्य अधिकारियों के कानों तक इसकी जानकारी तक नहीं है। जिसके कारण आधुनिकता व विकास के इस दौर में भी इस गांव के दर्जनों परिवार बिना बिजली के गुजर बसर करने पर मजबूर हैं। 2.भारत नेपाल सीमा में तस्करी रोकने का प्रयास दिघलबैंक प्रखंड स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी, असामाजिक गतिविधियों को पूरी तरह से रोकने के उद्देश्य से एसएसबी और नेपाल एपीएफ जवानों ने संयुक्त गश्ती अभियान चलाई।दिघलबैंक बीओपी और नेपाल झापा के सितुमारी चौकी के एपीएफ जवानों ने समन्वय स्थापित कर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फ्लैग मार्च करते हुए संयुक्त गश्ती चलाई। 3.पूर्व विधायक ने की सीमांचल सुरक्षा की मांग ठाकुरगंज प्रखंड के पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल पूरे सीमांचल की सुरक्षा के लिए एसएसबी के डीजी श्रीमती रश्मि शुक्ला को पत्र भेजकर सीमावर्ती क्षेत्र में एसएसबी बटालियन बैठाने की मांग की है। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।