किशनगंज डीएम श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में उद्योग विभाग के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने योजनाओं में लाभुको को ऋण स्वीकृति, ऋण वितरण के संबंध में जानकारी दी।
पौआखाली नगर पंचायत पवना चौक से बहादुरगंज प्रखंड के मोहम्मद नगर पंचायत को जोड़ने वाली मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना से बनी सड़क जर्जर होने से लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।यह सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। सड़क पर साइकिल तो चलना दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो चुका है।
किशनगंज जिले में कई बार देखा गया है कि है कि नवजातों को अवांछित समझ कर झाड़ी, जंगल आदि में फेंक दिया जाता है या अस्पताल में यूहीं छोड़ दिया जाता है। ऐसे बच्चों की देख भाल व संरक्षण के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई के अंतर्गत जिले में विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान खोला गया है।लोगों की अपील है कि जरुरत मंद बच्चों को इसका लाभ दिलाए।
बिना सूचना गायब शिक्षकों पर कार्रवाई किशनगंज जिले में विद्यालय निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए 21 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काट दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी सुभाष गुप्ता ने 15 जुलाई को जारी अपने आदेश में कहा कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर विद्यालय से बिना सूचना 13 जुलाई को अनुपस्थित 21 शिक्षक व शिक्षिका का उस दिन का वेतन कटौती हुआ है।
ठाकुरगंज प्रखंड के पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल पूरे सीमांचल की सुरक्षा के लिए एसएसबी के डीजी श्रीमती रश्मि शुक्ला को पत्र भेजकर सीमावर्ती क्षेत्र में एसएसबी बटालियन बैठाने की मांग की है। एसएसबी की डी. जी. को श्री अग्रवाल द्वारा भेजे पत्र में बताया गया है कि राष्ट्र सुरक्षा के दृष्टिकोण से सिलीगुड़ी कॉरिडोर में प्रस्तावित नये दो एसएसबी बटालियन में से एक बटालियन को गलगलिया में स्थापित करने हेतु की मांग की गई है।
दिघलबैंक प्रखंड के आर्दश मध्य विद्यालय तुलसिया में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम चलाते हुए बच्चों को आसमानी बिजली से बचाव की जानकारी दी गई कि यदि आप खुले में और मौसम खराब है तो जल्द किसी पक्के मकान में शरण ले लें। उन्होंने कहा कि ऊंचे वृक्ष आसमानी बिजली को जायदे आकर्षित करते हैं। तालाब और जलाशयों से दूर रहें। जब बिजली कड़के तो समूह में एक साथ खड़ा नहीं होकर हो अलग खड़े रहें। सफर के दौरान मौसम खराब हो जाय तो वाहन में ही बनें रहें। बाहर रहने पर घातु से बने वस्तुओं का उपयोग न करें, जहां हैं वही रहें।
किशनगंज जिले के अर्राबाड़ी में स्थित मात्स्यिकी महाविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय मत्स्य मेला के आयोजन का शुभारम्भ किया गया। आयोजन में बताया गया कि मत्स्य पालन के क्षेत्र में भी लोगों को रोजगार के अवसर पैदा मिला है। कई युवा इससे जुड़कर समृद्धि की गाथा लिख रहे हैं। पहले के मत्स्य पालन व अब में काफी बदलाव आया है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी तकनीक का अभाव है। जिस कारण मत्स्य पालन के क्षेत्र में ग्रामीण मत्स्य पालक समृद्ध नहीं हो पा रहे हैं। तालाबों की मिट्टी जांच, जीरा डालने से लेकर मछली के विकास तक तकनीक की जानकारी ग्रामीण मत्स्य पालक को देनी होगी । मत्स्य पालन के साथ-साथ मत्स्य पालकों को बाजार भी उपलब्ध कराना होगा।
ठाकुरगंज प्रखंड के सखुडाली पंचायत का तैमूरघाट कोचा आदिवासी गांव बिजली कनेक्शन अबतक घरों में नहीं पहुंच सकी है। जो सुशासन का हर घर बिजली का दावा पोल खोल रही है।बिजली विभाग सहित अन्य अधिकारियों के कानों तक इसकी जानकारी तक नहीं है। जिसके कारण आधुनिकता व विकास के इस दौर में भी इस गांव के दर्जनों परिवार बिना बिजली के गुजर बसर करने पर मजबूर हैं।
किशनगंज जिले के एसडीआरएफ की टीम ने प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय धनतोला में बाढ़ एवं बचाव को लेकर एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान जिले से आये एसडीआरएफ की टीम ने स्कूली बच्चों एवं जनप्रतिनिधियों को बाढ़ से बचाव की जानकारी देते हुए कहा की भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बन जाय तो लोगों को जल्द अपना धैर्य नहीं खोना चाहिए।
किशनगंज लोकसभा के अंतर्गत बायसी थाना जाने वाली मुख्य सड़क की बनी दयनीय हालत सरकारी के ग्रामीण सड़कों को चकाचक करने के दावों की पोल खोल रही है। यह महत्वपूर्ण सड़क रख-रखाव व मरम्मत के अभाव में दम तोड़ चुकी है। यह सड़क पूरी तरह से टूटकर गड्ढे में तब्दील हो चुका है। इस जर्जर सड़क पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
