किशनगंज जिले के लिए गौरव का क्षण साबित हुआ। जिले के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों भूमि सर्वेक्षण में बेहतर कार्य करने के लिए भूमि सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने डीएम श्रीकांत शास्त्री को प्लेटिनम सर्टिफिकेट व शील्ड देकर सम्मानित किया।
किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत नया टोला के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आश्वासन
खबरें फटाफट 19 जुलाई 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1. नगर पंचायत बहादुरगंज में जल जमाव की समस्या बहादुरगंज में लगातार बारिश से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। जमजमाव की समस्या को दूर करने के लिए कार्यपालक और नप के मुख्य पार्षद ने अपने टीम के साथ सुबह से शाम तक जल जमाव/निकासी हेतु नगर में भ्रमण कर पानी को निकालने की व्यवस्था की। 2. 7 अगस्त से मिशन इंद्रधनुष अभियान का आयोजन किशनगंज जिले में सात अगस्त से जिले में तीन चरण में मिशन इंद्रधनुष अभियान संचालित किया जायेगा। अभियान की सफलता को लेकर जरूरी तैयारी चल रही है। तैयारी को जिले के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक में मिशन इंद्रधनुष के सफल क्रियान्वयन के लिए घर-घर सर्वे कर ड्यू लिस्ट एवं सर्वे रजिस्टर का पुनरीक्षण किया गया। 3.मेहंदीपुर के ग्रामीणों ने किया सड़क को ठीक करने की माँग। कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मजकुरी पंचायत के मेहंदीपुर मुख्य सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 2 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।
किशनगंज जिले स्थित माता गुजरी विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में नर्सिंग छात्राओं का लैंप लाइटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विधान पार्षद व एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल एवं अन्य शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
किशनगंज जिले के महानंदा में विलुप्त हो रही मछलियों को आबाद करने की तैयारी चल रही है।आनेवाले दिनों में महानंदा नदी से देशी मछली रिहु, कतला का भी उत्पादन होगा। नदी किनारे मछुआरों की फिर जीविकोपार्जन की राह मजबूत होगी। इससे मछुआरे भी समृद्ध बनेंगे व नदी के जल की गुणवत्ता भी सुधरेगी।
बिहार राज्य के किशनगंज के सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद ने किशनगंज जिला एवं बायसी अनुमंडल के पदाधिकारियों के साथ बाढ़ से संबंधित समीक्षा बैठक की। जिसमें ग्रामीण कार्य विभाग,पथ निर्माण,जल संसाधन,विद्युत,शिक्षा एवं सभी विभागों की समीक्षा की गई।
किशनगंज शहर के बस पड़ाव के समीप गलत दिशा में वाहन चलाते लोग। यहां पर किसी भी तरफ से वाहनों की आवाजाही होने लगती है। ऐसे में यहां से होकर गुजरते समय कभी भी हादसे की संभावना बनी रहती है। लोग अपनी आदतों में सुधार नहीं ला रहे हैं।गलत दिशा में वाहन चलाने के मामले को लेकर फिलहाल विभाग की ओर से कोई विशेष पहल नहीं की जा रही है। जिस वजह से वाहन चालक भी गलत दिशा में वाहन चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
किशनगंज नगर परिषद में मंगलवार को नगर परिषद बोर्ड की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गयी। जिसमें साफ-सफाई करनेवाली एनजीओ की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाया गया।
पोठिया प्रखंड के अर्राबाड़ी स्थित फिशरीज कॉलेज में आज नेशनल सेमिनार आयोजित होगा। इसमें देश भर के 400 विशेषज्ञ पहुंचकर अपनी राय देंगे। सेमिनार का विषय ट्रांसफॉर्मिंग रुरल पोर्वटी टू प्रोस्पेरिटी थ्रू सस्टेनेबल फिशरीज रखा गया है। इन तीन दिवसीय सेमिनार में फिश मेला भी लगाया जाएगा।
ठाकुरगंज नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 12 मुरारीगछ मार्ग शिवमंदिर के नीचे पीडब्ल्यूडी सड़क व इसके नीचे नाला टूटने से विगत कुछ दिन से आवागमन प्रभावित हुई है। इसके साथ ही वार्ड नंबर 10 सोनारपट्टी पीडब्ल्यूडी की सड़क जर्जर है। लोगों की मांग है कि इन्हीं रास्तों को लेकर शिव मंदिर आता है तो जल्द से जल्द इन रास्तों का मरम्मतीकरण हो ताकि सावन मास में भक्त जनों को कोई परेशानी ना हो।
